Rajasthan News: गधे की मौत पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री पर क्या लगाए आरोप ?
Rajasthan News: राजस्थान में पानी से लेकर बिजली और सड़क से लेकर अतिक्रमण तक की समस्याओं पर अक्सर धरना प्रदर्शन होना नई बात नहीं है। लेकिन राजस्थान की सियासत में आज एक अजब वाकिया हुआ जब एक गधे की करंट से मौत हुई तो बखेड़ा खड़ा हो गया।
करंट से मौत पर बखेड़ा खड़ा होना तय था लेकिन एक विवाद में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा सड़क पर उतर गए। पहले तो सड़क किनारे मृत पड़े गधे की मौत पर अधिकारियों पर गुस्सा उतारा फिर सीढ़ियों पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया।
राजस्थान में बिजली विभाग की लापरवाही हादसे लगातार जारी है। आज भी झुंझुनूं में करंट हादसा हुआ। जिसमें करंट लगने से गधे की मौत हो गई।

जिसकी सूचना पर स्थानीय लोग प्रदर्शन करने लगे, प्रदर्शन में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी पहुंच गए। जानकारी के अनुसार झुंझुनूं में एक नंबर रोड़ पर स्थित चौधरी सोनोग्राफी सेंटर के पास खुले पडे़ ट्रांसफार्मर से कुछ दूरी पर गधा खड़ा था। ट्रांसफार्मर के पास पानी एकत्रित हो रहा था। पानी में अचानक करंट दौड़ गया। गधा चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
वहीं गधा गाड़ी पर बैठा मालिक ने कूदकर अपनी जान बचाई। गधे की मौत की सूचना के बाद स्थानीय लोग प्रदर्शन करने लगे प्रदर्शन में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी पहुंचे। हादसों को लेकर बिजली विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा जनता जनार्दन से बड़ा कोई नहीं है उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अधिकारियों को निभानी होगी।
राजेंद्र गुढ़ा ने राजस्थान में करंट हादसों को लेकर विद्युत विभाग को जमकर घेरा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक को जमकर घेरा और कहा कि जनता मां-बाप है, जनता मालिक है। प्रधानमंत्री भी जनता ही पैदा करती है और मुख्यमंत्री भी जनता ही पैदा करती है।
@RajendraGudha ने गधे की मौत पर किया प्रदर्शन ,क्यों ? pic.twitter.com/c4udcAVLc5
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) July 2, 2024
शहर में नंगे तारों का जाल पड़ा है। बिजली विभाग ने शहर को मौत का कुआं बना रखा है ऐसा नहीं चलेगा।
गौरतलब है करीब पांच दिन पहले भी झुंझुनूं में करंट से बड़ा हादसा हुआ था। एक युवक की मौत हो गई थी।
बिसाऊ मे बिजली करंट से एक महिला और पुरुष की भी मौत हो चुकी है। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम सुमन सोनम तहसीलदार थानाधिकारी पवन चौबे मय जाप्ते के साथ पहुंचे और समझाइश की।












Click it and Unblock the Notifications