पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने क्यों लिखा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र ? जानिए पूरी खबर
rajasthan news: राजस्थान में पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट ने आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट की ओर से लिखे गए पत्र को लेकर हर किसी में जानने की उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में क्या लिख दिया ?

हम आपकों पूरा पत्र भी पढ़ाएंगे और खबर भी समझाएंगे कि आखिर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से क्या मांग कर दी ।

दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट की ओर से लिखे गए पत्र में टोंक जिले के बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो के पानी को टोरड़ी एवं घारेड़ा सागर में डलवाने की मांग की है।
सचिन पायलट ने कहा कि बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो के व्यर्थ बहने वाले पानी को, नहर का निर्माण करवाकर, इसके माध्यम से टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डलवाया जाये।
सचिन पायलट ने बताया कि इस नहर के निर्माण से क्षेत्र की उपजाऊ जमीन की सिंचाई हेतु किसानों को पानी उपलब्ध हो सकेगा।
पायलट ने कहा कि टोंक जिले के किसानों की लम्बे समय से यह प्रमुख मांग रही है और उनकी यह मांग पूरा होना जरूरी है।
किसानों की मांग के अनुसार बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो के पानी को टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डलवाने हेतु शीघ्र नहर का निर्माण करवाया जाना चाहिए। ताकि सिंचाई के पानी से वंचित हजारों किसानों को राहत मिल सके ।
आपकों बता दे कि टोंक जिले के किसान लम्बे समय से बीसलपुर बांध के हर साल होने वाले ओवरफ्लो पानी को टोरडी और घारेडा सागर बांध में डलवाने की मांग कर रहे है।
भाजपा की पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार में तो किसानों ने इस मांग को पूरी करवाने के लिए उग्र आंदोलन भी किया था। अब सचिन पायलट के पत्र लिखने बाद भाजपा की ओर से क्या रिएक्शन आता है फिलहाल इसका इंतजार है। हालांकि सरकार या मुख्यमंत्री भजनलाल की ओर से इसका कोई जवाब सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications