पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की स्कूटी सवारी, आमजन से सीधी मुलाकात या फिर कोई सियासी मैसेज
Vashundhara Raje In Rajasthan News: विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद से मीडिया से दूरियों के बाद एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे फिल्ड में नजर आने लगी है।
हालांकि यह सियासी फिल्ड प्रदेश की सियासत का नहीं है लेकिन हां इतना जरूर है कि राजस्थान के झालावाड़ इलाके में सक्रियता से कयास और चर्चाएं शुरू हो गए है।
विधानसभा चुनावों से ही राजस्थान में भाजपा के पोस्टरों से गायब हुआ वसुंधरा राजे का फोटो नजर आने के साथ ही अब वो खुद भी फिल्ड में नजर आने लगी है।

अब तक के अपने कलेवर और तरीकों से हठ कर इस बार वसुंधरा राजे की सादगी की चर्चाएं राजस्थान में ज्यादा हो रही है। लेकिन चर्चा इस बात की ज्यादा हो रही है कि वाहनों का सारा काफिला छोड़ पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बिना लोगों की भीड़भाड़ में आखिर स्कूटी पर सवार होकर राजे कहां जा रही है।
जी हां हम आज बात कर रहे है पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जो विधानसभा चुनावों के बाद सिर्फ लोकसभा चुनावों में अपने पुत्र दुष्यंत सिंह की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटी रही और प्रदेश के चुनावी प्रचार से दूरियां बनाएं रखी।
आज वसुंधरा राजे एसी की कार छोड़, वाहनों का काफिला छोड़, नेताओं के हुजुम से दूर एक स्कूटी पर सवार होकर झालावाड़ की सड़कों पर नजर आई।
अब राजस्थान के सियासी गलियारों में इस स्कूटी की सवारी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है कि क्या वसुंधरा राजे अब सादगी के साथ राजनीति की शुरूआत करने का मैसेज दे रही है या फिर यह मात्र एक ऐसा संयोग था।
दरअसल पूर्व सीएम वसुंधरा राजे व सांसद दुष्यंत सिंह शुक्रवार को झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झालरापाटन शहर की गलियों में विभिन्न वार्डों में किए गए विकास कार्यों को देखा। वहीं, स्कूटर की सवारी करते हुए सभी वार्डों में किए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता बरतने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए।
वसुंधरा के साथ नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा चांदवाड, प्रधान भावना झाला, जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी और एएसपी चिरंजी लाल मीणा मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications