Rajasthan News: अलवर से पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने लोकसभा चुनावों में टिकट को लेकर कर दी यह बड़ी मांग
Rajasthan News: राजस्थान में अलवर से पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव आहूजा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोकसभा चुनावों में टिकट देने की मांग रख दी।
पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि मैं भी इस बार लोकसभा चुनाव लड़ना चाहता हूं और मैने अपने टिकट की मांग के लिए आलाकमान को मेल पर पत्र भेजकर इसकी मांग की है।

आहूजा ने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित अन्य नेताओं को मेल पर पत्र भेजा है।
पूर्व विधायक ज्ञानदेव ने आज लोकसभा सीट से टिकट के लिए अलवर सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता का आयोजन भी किया। जिले के सभी पत्रकारों को इसकी जानकारी दी गई।
Rajasthan News: #ज्ञानदेव_आहूजा ने यह क्या कर दिया, लोकसभा चुनाव पर क्या मांग लिया आलाकमान से pic.twitter.com/ZrfE8470bd
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 9, 2024
अब ज्ञानदेव आहूजा की इस प्रेसवार्ता के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय से लेकर दिल्ली के सियासी गलियारों में जमकर चर्चाएं हो रही है।
भाजपा नेताओं,पदाधिकारियों और टिकट के दावेदारों के लिए आहूजा की यह प्रेसवार्ता राह में रोड़ा बनने की चर्चाएं आ हो रही है।
दरअसल अलवर से पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव आहूजा ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर आज सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा पार्टी ने उनको लोकसभा चुनाव का टिकिट दिया तो वह लोकसभा का चुनाव लड़कर विजय होंगे।
और लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए वह लगातार तैयारी करने में लगे हुए हैं। उन्होंने अलवर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के दिल्ली और जयपुर के नेताओं को मेल भी किया है ।
दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से भी मिलेंगे और टिकिट की मांग करेंगे।
उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा हिंदू और मेव समाज में भी उनकी प्रतिष्ठा और सम्मान है।
चुनाव में एक सौ एक प्रसेंट चुनाव की स्थिति में हूं और अलवर लोकसभा की सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालूंगा। यहां यादव समाज के अलावा भी लगातार लोग जीतते रहे है।
लेकिन इस संबंध में पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है अगर पार्टी द्वारा टिकिट दिया गया तो लोकसभा चुनाव में विजय होकर जनता की सेवा करूंगा इसके अलावा पार्टी के नेता एक बार अलवर लोकसभा सीट का सर्वे करवा ले। सर्वे में अगर मेरा नाम कही आता हो तो पार्टी मुझको टिकिट दे।












Click it and Unblock the Notifications