बेटा चला रहा था सेक्स रैकेट, मां-बहन भी करती मदद, इन लड़कियों से कराई जिस्मफरोशी
Sikar News, सीकर। एक ऐसा सेक्स रैकेट, जिसमें पूरा परिवार शामिल। मदद करने से ना मां बच पाई ना ही बेटी। यहीं नहीं बल्कि बेटा भी जिस्म का सौदागर बन गया। फिर शुरू हुआ युवतियों को अपने जाल में फंसाने का खेल। नौकरी के नाम पर सम्पर्क साधकर उन्हें जिस्मफरोशी के इस दलदल में धकेल दिया जाता था।

इस चौंकाने वाला मामले का खुलासा राजस्थान की सीकर पुलिस (Sikar Police) ने किया है। गिरोह के मुख्य सरगना को पकड़ा गया है, उत्तरप्रदेश के मेरठ का रहने वाला है। गिरोह पर सीकर की भी दो लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनसे भी वेश्यावृति करवाने का आरोप है। सीकर पुलिस उपाधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि आरोपी दीपक को यूपी के मेरठ से पकड़ा गया है। आरोप है कि मेरठ में आरोपी दीपक व उसकी मां व बहन वेश्यावृति का धंधा (Sex Racket) चलाते हैं।

यह परिवार युवतियों को नौकरी का झांसा देकर मेरठ (Meerut) बुलाकर बंधक बना लेते थे और फिर उन्हें इस जिस्मफरोशी के धंधे में उतार देते थे। ऐसा ही इन्होंने सीकर की दो युवतियों के साथ किया। मुश्किल से दोनों युवतियां दीपक के चंगुल से भाग निकली और सीकर में आकर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की मां, बहन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
अब तक छह आरोपी गिरफ्तार
सीकर डीएसपी गिरधारी लाल शर्मा के अनुसार यह मामला 2017 का है। युवतियों को बरामद करके अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस सेक्स रैकेट के मुख्य सरगना दीपक को अब पकड़ गया है। आरोपी अथाह सम्पति का मालिक है। मुख्य बाजार में दुकान व खुद का फ्लैट है। बच्चे भी अच्छे स्कूल में पढ़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications