राजस्थान के भिवाड़ी में आग का बवंडर, दवा कंपनी में मचा कोहराम,सामने आई बड़ी वजह
Rajasthan Fire News: राजस्थान के भिवाड़ी इलाके में आज एक दवा और केमिकल फैक्टी में आग से कोहराम मच गया। आग का ऐसा बवंडर फैला की देखते ही देखते 4 जनों की मौत हो गई।
दरअसल खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी के समीप खुशखेडा औद्योगिक क्षेत्र स्थित दवा और केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग में अब तक 4 जनों की मौत हो गई। धमाके के साथ भीषण आग लग गई।
12 से अधिक कर्मचारियों के झुलसने की खबर थी । इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। आग की सूचना के मौके पर पहुंची 10 दमकलों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार यह हादसा खैरथल तिजारा जिले अंतर्गत भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित वर्तिका केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में 50 कर्मचारी काम कर रहे थे।
फैक्ट्री में आग लगने से अंदर धुआं हो गया। इससे कई कर्मचारी बेहोश हो गए थे और आग में चार मजदूर बुरी तरह जल गया। फायर अधिकारी नरेश मीणा ने बताया कि कंपनी में शॉर्टकट से आग लगी थी और शॉर्ट सर्किट के बाद ही ब्लास्ट हुआ था जिसमें चार शव मिले हैं।
चार शव में से तीन शव रेस्क्यू के दौरान मिले। यह तीनों ही शव दीवार पर चिपके हुे मिले है। क्योंकि इस ब्लास्ट में दीवार टूटकर गिर गई थी और 11 जने घायल हो गए थे। तीन मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अगर यह भी समय रहते बाहर निकल जाते तो निश्चित रूप से एक बड़ी घटना घट सकती थी। फैक्ट्री में काफी कन्जेस्टेड एरिया बनी हुई था जो मुख्य द्वार है वहां पर भी सामान इस तरीके से रखा हुआ था मजदूर निकल नहीं पा रहे थे।
इस हादसे में उत्तर प्रदेश निवासी विकास ,अजय और विशाल सिंह तथा जम्मू कश्मीर निवासी राजकुमार की मौत हुई है। विकास ,अजय और विशाल ऑपरेटर हैं जबकि राजकुमार शिफ्ट इंचार्ज है।
तिजारा के डीएसपी शिवराज ने बताया फैक्ट्री में आग लगी थी। फैक्ट्री के सामने ही 100 मीटर दूर खुशखेड़ा रीको फायर स्टेशन आफिस है।
भिवाड़ी और तिजारा से भी दमकलों को बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फैक्ट्री में केमिकल रिएक्शन के कारण धमाके के बाद आग लगी।












Click it and Unblock the Notifications