Churu News: भैंसली के भूपसिंह के घर में रहस्यमयी कारणों से लग रही आग, 28 दिन में हो गई 3 मौत
Fire in Bhainsali Viilage of Rajgarh Churu Rajasthan: इसे कोई तंत्र विद्या या अंधविश्वास कहें या कुछ और। पूरा परिवार सदमे में है। पूरा गांव हैरान है। वजह घर में अचानक आग लग जाना और मौतों का सिलसिला शुरू होना है।
महज 28 में ही तीन परिजनों की मौत हो जाना और उसके बाद आग लगने से पूरा परिवार भयभीत है। दिन-रात पहरा दे रहे हैं। डर के मारे घर का सारा सामान बाहर निकाल रखा है, मगर मौत और आग अभी पहेली बनी हुई हैं।

गांव भैंसली के भूपसिंह ने बताया कि एक फरवरी 2024 को उसकी 82 वर्षीय मां किस्तूरी देवी की मौत हुई थी। फिर 13 फरवरी को चार वर्षीय बेटा गर्वित चल बसा और 28 फरवरी को दूसरे बेटे सात वर्षीय अनुराग की भी मौत हो गई।
राजगढ़ तहसील के भैंसली गांव की अजीबोगरीब आग से क्षेत्र मे अफ़रा-तफ़री का माहौल@ChuruPolice ने अब तक क्या सुराग मिला अब तक परिवार के 3 सदस्य गंवा चुके हैं जान 😭@BhajanlalBjp @RajPoliceHelp @KrishnaPooniaIN @AdvManojNyangli pic.twitter.com/7GvvzMMecx
— ईंयारा टाईम्स न्यूज (@Inyara_Times) March 13, 2024
खास बात यह है कि दादी और दोनों पोतों की मौत समान तरीके से हुई है। सभी में मरने से पहले एक जैसे लक्षण देखे गए। उनको एक बार उल्टी हुई और फिर तबीयत इतनी बिगड़ गई कि तीनों की मौत ही हो गई।
परिजन की मौत से शोक में डूबे भूपसिंह के घर में भय का माहौल तो तब हो गया घर के कमरों में कपड़ों, पशु चारा व घरेलू सामान में आग लगने का सिलसिला शुरू हुआ। शुरुआत में तो इसे मानवीय भूल या शॉर्ट सर्किट से माना, मगर बाद में लोगों की भीड़ के सामने भी अपने आप लगने लगी तो हर कोई अचम्भित है।
भूपसिंह ने मकान में भगवान का मंदिर भी बना ताकि अगर कोई प्रेत-आत्मा की वजह से ऐसा हो रहा तो वो रुक जाए। भगवान के उस मंदिर में तो आग नहीं लगी, मगर उसके नीचे रखी दरी अपने आप जल गई।
राजगढ़ एएसपी किशोरी लाल कहते हैं कि गांव भैंसली के एक घर में बीते 15 दिन से अज्ञात कारणों से आग लगने के मामला जानकारी में है। आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी तब ग्रामीणों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया।
भूपसिंह के घर में अज्ञात कारणों से आग लगने के मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
नोट: वनइंडिया हिंदी का मकसद इस तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications