Rajasthan News: फिल्मी अंदाज में कर रहे थे शराब तस्करी, पुलिस के हत्थे चढ़े तो हुआ खुलासा
Rajasthan News: प्रदेश में शराब तस्करों ने फिल्मी तरीका अपनाने की कोशिश की लेकिन खाकी की चौकस नजरों ने बच ना सके। राजस्थान में शराब तस्करी का अनूठा तरीका देख एक बारगी तो पुलिस भी चौंक गई थी।
दरअसल राजस्थान में इन दिनों शराब सहित मादक प्रदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते दौसा में पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी के फरार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

शराब माफिया पुलिस की आंखों में धूल झौंकने के प्रयास में गोभी की आड़ में ट्रक में शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक की तलाशी ली हैरत करने वाला मामला सामने आया था।
पूरा मामला अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान 21 सितम्बर 2023 को टीम द्वारा झेरा मोड बापी एनएच 148 पर नाकाबंदी के दौरान एक वाहन में गोभी से भरे कट्टों की आड़ मे तस्करी कर ले जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब की 112 पेटियां जप्त की गई थी।
साथ ही शराब तस्करी में काम लिए जाने वाला वाहन को जप्त किया गया था जिसमें बदमाश फरार चल रहे थे। जिस पर फरार बदमाशों की पहचान के प्रयासों करते हुए पुलिस ने 24 मई 2024 को टीम बनाकर अंतर्राज्यीय तस्कर सुनिल व राजेन्द्र कुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया।
अब इन तस्करों के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद पुलिस को और भी कहीं खुलासे इन बदमाशों से होने की उम्मीद है ।












Click it and Unblock the Notifications