Rajasthan: बाइक का चालान कटने पर रिटायर्ड फौजी व GRP के जवानों के बीच चले लात-घूंसे, Video Viral
वायरल वीडियो सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन नंबर एक के बाहर का है। रिटायर्ड फौजी रामकेश व जीआरजी जवानों के बीच कहासुनी हो गई।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति और जीआरपी जवानों के बीच लात-घूंसे चल रहे हैं। व्यक्ति जवानों को गाली देता भी नजर आ रहा है। पूरा मामला एक बाइक के चालान काटने का है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन नंबर एक के बाहर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ गुरुवार शाम को जीआरपी के जवान हेड कांस्टेबल मीठालाल, हेड कांस्टेबल आबिद और कांस्टेबल रोतिहाश कार्रवाई कर रहे थे।
नो पार्किंग जोन में खड़ी बाइक का जीआरपी जवानों ने चालान काट दिया। इस बात को लेकर बाइक मालिक रामकेश पुत्र राधेश्याम से जीआरपी जवानों की कहासुनी हो गई।
रामकेश रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है। जीआरपी जवान ने आरोपी को थप्प्ड़ मार दिया। फिर तो दोनों के बीच लात-घूंसे चल गए। रिटायर्ड फौजी गाली-गलौच भी करने लगा।












Click it and Unblock the Notifications