पिता ने अशुभ मानकर ली 13 माह के बेटे की जान, बोला-'ये जन्‍मा तब से मैं बीमार, कर्जदार हो गया'

राजस्‍थान के झालावाड़ के खानपुर कस्‍बे में दिल दहला देने और अंधविश्‍वास से जुड़ा मामला सामने आया है। यहां पर एक पिता ने अपने तेरह माह के बेटे का मर्डर इसलिए कर दिया कि वह उसे अपने लिए अशुभ मानता था। उसे लगता था कि बीमार व कर्जदार होने और परेशानियों से घिरा होने की वजह उसका बेटा है।

Father kills his 13-month-old son

जानकारी के अनुसार मध्‍य प्रदेश के नीमच का रहने वाला अब्‍बास अली बोहरा राजस्‍थान के झालावाड़ के पुराना बस स्टैंड खानपुर में रह रहा था। सोमवार दोपहर को उसने अपने 13 माह के बेटे की गला दबाकर हत्‍या कर दी। कोटा ग्रामीण इलाके से गिरफ्तारी के बाद उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।

पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका छोटा बेटा उसके लिए अशुभ था। उसके पैदा होने के बाद वह बीमार रहने लगा। वह जो भी काम करता था, वो खराब हो जाता था। उसके ऊपर कर्ज चढ़ता जा रहा था, इसलिए उसकी हत्‍या कर दी।

वारदात अंजाम देने के लिए वो दिन चुना जिस दिन मजिस्‍द में प्रोग्राम था। घर पर अब्‍बास व उसका बेटा था। अब्‍बास ने उसकी हत्‍या कर दी। पत्‍नी यास्मीन घर लौटी तो मकान पर ताला लगा मिला। पति घर पर नहीं था। उसने आस-पास के लोगों की मदद से ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तो 13 महीने का बेटा मृत पड़ा था।

यास्मीन के भाई अली हुसैन बोहरा ने भतीजे की हत्या का केस दर्ज करवाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को रामगजमडी से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+