Rajasthan News: मोबाइल चार्ज करते समय क्या हुआ ऐसा कि दो भाइयों की हो गई मौत ? जानिए पूरा मामला

Rajasthan Mobile Electric Current: मोबाइल से हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। कभी मोबाइल चार्ज करते समय तो कभी मोबाइल पर बात करते समय लगातार हो रहे हादसों में बच्चों से युवाओं की मौत हो रही है।

आज एक बार फिर फिर से राजस्थान के बारां में ऐसा हादसा हुआ कि किसी को यकिन तक नहीं हो रहा कि इस तरह भी हादसा हो सकता है।

electric-current-took-the-lives-of-two-brothers-accident-happened-while-charging-mobile

बारां जिले के एक गांव में मोबाइल चार्ज करते हुए दो सगे भाइयों और भाभी करंट की चपेट में आ गई और गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसमें दोनों भाइयों की मौत हो गई। फिलहाल महिला का अस्पताल में उपचार जारी है।

दरअसल राजस्थान के बारां जिले में बिजली का करंट लगने से दो सगे भाइयों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा मोबाइल चार्ज करते समय हुआ।

इस दौरान एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। यह घटना शाहबाद उपखंड के कस्बा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सनवाडा रोड़ पर 11 केवी में करंट फैल गया, जिससे घरेलू उपकरण पूरी तरह से जल गए। इस बीच कपिल कश्यप ने मोबाइल चार्ज पर लगा रहा था। अचानक करंट फैलने से वो उसकी चपेट में आ गया। इस दौरान उसका भाई धर्मेंद्र व भाभी चांदनी भी करंट की चपेट में आ गए।

आनन फानन में घायलों को कस्बा थाना अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों युवकों को शाहाबाद चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

दोनों युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साथ ही महिला को बारां के लिए रेफर किया गया है। आपकों बता दे कि महिला चांदनी कश्यप के पति की मौत गत दिनों पहले ही कोटानाका के पास सड़क दुर्घटना में हो गई थी।

अब यह दोनों मृतक भी सगे भाई हैं जिनकी करंट लगने से मौत हुई है। इस हादसे से पूरे परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+