Rajasthan: 11 जिलों के नगरीय निकाय के उपचुनाव, जानिए कहां कब होंगे चुनाव

Rajasthan Nagar Nikay By Election: राजस्थान में नगर निकायों में रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए आज राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव संचिता बिश्नोई ने बताया कि प्रदेश के 11 जिलों बारां, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, जालेर, गंगापुर सिटी, कोटा, श्रीगंगानगर एवं अनूपगढ़ के कुल 12 नगर निकायों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव होंगे।

‌उन्होंने बताया कि सदस्य पद के उपचुनाव के लिए आज मंगलवार को लोक सूचना जारी कर दी गई है। नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त, शनिवार प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक है।

election-program-announced-for-by-elections-of-urban-bodies-in-rajasthan

नामांकन पत्रों की संवीक्षा 27 अगस्त को सुबह 10:30 बजे की जाएगी। वहीं 29 अगस्त गुरुवार दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे।

चुनाव चिह्नों का आवंटन 30 अगस्त शुक्रवार को किया जाएगा। 5 सितंबर गुरुवार को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। वहीं 6 सितंबर शुक्रवार को सुबह 9 से मतगणना की जाएगी।

इसी प्रकार अध्यक्षीय पदों के लिए लोक सूचना सोमवार 9 सितंबर को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि मंगलवार 10 सितंबर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगी।

बुधवार, 11 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। गुरुवार 12 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के तुरंत बाद 12 सितंबर गुरुवार को ही चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 17 सितंबर मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।

उपाध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन की तिथि 18 सितंबर बुधवार निर्धारित की गई है। इस दिन सुबह 10 बजे बैठक शुरू की जाएगी।

सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्रों का प्रस्तुतीकरण, सुबह 11:30 से नामांकन पत्रों की संवीक्षा और दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। आवश्यक होने पर दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+