Weather News: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर,शीत लहर से छुटी धूजणी
Rajasthan Weather Update: रेगिस्तान से लेकर प्रदेश में विश्चिमी विक्षोम के चलते एक बार फिर से हाल बेहाल हो गया है। शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेपटरी नजर आ रहा है।
प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने रंग बदलना शुरू कर दिया है। मौसम की बदलती करवट से प्रदेश के कई जिलों में जहां रिमझिम बारिश हो रही है वहीं शीत लहर ने धूजणी छूड़ा दी है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलाव को भी राजस्थान के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहे। इसके प्रभाव से आज जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी नजर आई है।
पिछले तीन दिनों से बदले मौसम के तेवर लगातार जारी है। रविवार से ही मौसम अपने मिजाज बदल रहा है। रविवार और फिर सोमवार उसके बाद आज मंगलवार को भी प्रदेश में आसमान में बादल छाए रहे।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा और कई जगह ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश और आंधी हो सकती है।
राजस्थान मौसम अपडेट 26 फरवरी
— Mausam Kendra Jaipur (@IMDJaipur) February 26, 2024
*🔹आज एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए हुए हैं। इसके प्रभाव से आगामी 48 घंटो के दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है।* pic.twitter.com/axoBekkeHY
रविवार की रात में माउंट आबू में जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया वहीं सोमवार को तापमान बढ़कर 12 डिग्री पर पहुंच गया. सोमवार को सबसे ठंडी रात हनुमानगढ़ और करौली की रही। करौली में जहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वहीं हनुमानगढ़ में तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया।
1 मार्च से जयपुर, जोधपुर में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक 1 मार्च से एक और नया तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान व आसपास मौसम बदल सकता है।
इसके प्रभाव से 1 और 2 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 40 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications