Rajasthan News: शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर मंत्री मदन दिलावर ने यह तय की तारीख
Rajasthan News: प्रदेश की नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही लाखों शिक्षक तबादलों के आदेश का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे है।
आज राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने गृह जिले बारां के दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते साफ कह दिया है कि तबादलें लोकसभा चुनाव के बाद ही होंगे।

दरअसल आज मंत्री बनने के बाद पहली बार मदन दिलावर अपने गृह जिले बारां पहुंचे,जहां भाजपाइयों के साथ शहरवासियों ने पलक पांवड़े बिछा कर जोरदार स्वागत किया।
शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर गुरुवार को बारां जिले के दौरे रहे, जहां मदन दिलावर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार भी भाजपा राजस्थान में 25 सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी. वहीं, शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के बाद ही शिक्षा विभाग में तबादले होंगे।
मंत्री बनने के बाद शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर गुरुवार को बारां के दौरे पर रहे। इस दौरान भाजपा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की और से दोनों मंत्रियों का स्वागत किया गया।
बता दें कि दोनों मंत्रियों का गृह जिला बारां है और दोनों ही मंत्री अटरू तहसील क्षेत्र के निवासी हैं। इसलिए मंत्री बनने के बाद बारां में आगमन पर शहर में रोड शो निकाला गया।
मंत्रियों के स्वागत में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए. आम जनता ने भी दोनों मंत्रियों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक राधेश्याम बैरवा, भाजपा नेता आनन्द गर्ग, संजीव भारद्वाज, समेत भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने निजी रिसॉर्ट में दोनों का स्वागत किया।
मदन दिलावर ने कहा कि "बारां मेरी जन्म स्थली है और आज मंत्री के रुप में यहां आकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है." इससे पहले मदन दिलावर ने बटावदा उच्च माध्यामिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और शौचालय को लेकर प्रिंसिपल को फटकार लगाई।
वहीं प्रदेश मं अघौषित बिजली कटौती और कोयले की किल्लत को लेकर उर्जा मंत्री हीराला नागर ने कहा कि अब प्रदेश में कोयले की कोई कमी नहीं है।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि राजस्थान में जब हमारी सरकार बनी थी तो कोयले की काफी कमी थी. हमारे थर्मल प्लांट लगभग बंद होने के कगार पर थे।
जब से राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी है, तब से हम कोयला आपूर्ति के प्रयास कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार से भी आग्रह किया है।
छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार ने माइंस हेंडओवर में जो रोक लगाई गई थी, वो हट गई है। अब हमें भरपूर कोयला मिल रहा है। आने वाले गर्मी के सीजन में भी हम आमजन एवं किसानों को भरपूर बिजली देंगे।












Click it and Unblock the Notifications