राजस्थान में शिक्षा मंत्री ने दी दुराचारी शिक्षकों को चेतावनी, निलम्बन के साथ सम्पतियों पर चलेगा बुलडोजर
rajasthan news: राजस्थान में भजनलाल सरकार के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने दुराचारी शिक्षकों को दो टूक चेतावनी दी है। निलम्बन के साथ सस्पेंड करने और फिर सम्पतियों पर बुलडोजर चलवाने की चेतावनी दी ।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि "दुराचारी शिक्षकों के लिए मुझे फांसी भी चढ़ना पड़े तो चढ़ जाउंगा,लेकिन किसी को छोड़ूंगा नहीं।"
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के बुलडोजर एक्शन का असर अब राजस्थान की मरूधरा में दिखने लगा है। पहले बदमाशों की सम्पतियों पर बुलडोजर चलाए तो अब दुराचारी शिक्षकों पर भी बुलडोजर चलने वाला है।

आज राजस्थान के कोटा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर में बालिकाओं के दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसी शर्मनाक घटनाओं को अंजाम देने वाले शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ऐसे मामलों में लिप्त पाए तो सम्पति पर बुलडोजर चलेगा।
दरअसल अपने सख्त अंदाज के लिए जाने जाने वाले राजस्थान की भजनलाल सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक बार फिर तल्ख तेवर दिखाये है। मदन दिलावर ने कोटा में बालिकाओं को साइकिल वितरण के कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में दुराचारी शिक्षकों को नसीहत देते हुए कहा कि मेरा बढ़ा मन दुखता है जब शिक्षक ही छात्राओं के साथ दुराचरण की घटनाओं को अंजाम दे। या फिर दुर्व्यवहार करे।
#rajasthan news: आखिर मदन दिलावर क्यों चढ़ जाएंगे फांसी,देखिए आप भी किसी ऐसा ना हो चल जाए आप पर बुलडोजर@madandilawar pic.twitter.com/qlK12Hnlr5
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) January 27, 2024
फिर हमारी उस शपथ के मायने ही क्या रह जाते है जो हम लेते है कि समस्त भारतीय मेरे भाई-बहिन है। फिर क्या रह जाता है जब शिक्षा के मंदिर में शिक्षक ही ऐसी शर्मनाक घटनाओं को अंजाम देते है। मैं उन तमाम दुराचारियों से कहना चाहता हूं कि वो अपने आपकों सुधार ले।
वरना ऐसे दुराचारी शिक्षकों को मैं निलम्बित तो करूंगा ही सस्पेंड भी करूगा। उसकी जितनी भी सम्पतियां होगी उन सब पर बुलडोजर चढ़वा दूंगा फिर चाहे मुझे सारे नियम कायदे तोड़ना पड़े मैं तोड़ दूंगा। फिर चाहे मुझे फांसी चढ़ना पड़े मैं चढ़ जाउंगा लेकिन किसी दुराचारी को छोड़ूंगा नहीं ।
मदन दिलावर ने उदाहरण देते हुए कहा कि 26 जनवरी को परवतसर में एक टीचर शराब पीकर डांस कर रहा था। जैसे ही उनकी जानकारी में आया उन्होंने उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षकों का छात्र-छात्राओं के प्रति अधोभनीय रवैया बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications