Rajasthan Budget: दीया कुमारी पेश कर रहीं राजस्थान बजट, जानिए किसे क्या मिला?
Rajasthan Budget Session 2024 Live: Diya Kumari पेश कर रहीं बजट | Rajasthan Vidhan Sabha Live
Rajasthan Budget 2024 Live: राजस्थान में वित्त मंत्री दीया कुमारी 10 जुलाई को बजट 2024 पेश कर रही है। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार का यह पहला पूर्ण बजट है। राजस्थान विधानसभा में सुबह 11 बजे से शुरू हुए बजट में भाजपा सरकार के विजन 2047 की झलक देखने को मिली है।

राजस्थान बजट की प्रमुख घोषणाएं
-पांच साल में 4 लाख सरकारी नौकरियां
-इस साल में एक लाख सरकारी नौकरियां
-जयपुर, बीकानेर, उदयपुर व भरतपुर में खुलेंगे अटल स्टूडियो
-मेधावी छात्रोंं को 8, 10 व 12 मेरिट में आने पर तीन साल तक फ्री इंटरनेट के साथ टेबलेट
-4 कस्तूरबा गांधी स्कूलों में छात्रावास बनेंगे।
-50 नए प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे। 100 स्कूल क्रमोन्नत होंगे। 100 उमावि में नए विषय शुरू होंगे।

-जयपुर के परकोटे और हैरिटेज बिल्डिंगों के संरक्षण के लिए 100 करोड़ रुपए का प्लान
-आमेर में लाइट एंड शो
-जयपुर में राजस्थान मंडपम
-आमेर, जयगढ़, नाहरगढ़ किलो पर रोप-वे शुरू
-जयपुर एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल
-जयपुर में इलेक्ट्रिक बस चलेंगी
-जयपुर शहर में एलीवेटेड सड़क
-झालाना में फोरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना -हरयालो राजस्थान मिशन शुरू होगा
-अलवर और भिवाड़ी में अर्ली वॉनिंग सिस्टम विकसित किए जाएंगे
-जयपुर हवाई अड्डे टर्मिनल की यात्री क्षमता 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख
-बाड़मेर के उतरलाई में सिविल एयरपोर्ट की सुविधाओं के लिए फ्री में देंगे जमीन
-कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनेगा
-राजस्थान में बनेगा डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग हब
- एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी लाई जाएगी।
-टैक्सटाइल पॉलिसी और राजस्थान वेयर हाउसिंग पॉलिसी
-राजस्थान इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव आयोजित होगा
-सरकार शहर में को-वर्किंग स्पेस भी तैयार करवाएगी।
-बालोतरा में पेट्रोजोन की स्थापना की जाएगी।
-पचपदरा रिफाइनरी से निकलने वाले बाय-प्रोडक्ट बनाए जाएंगे।
-प्रदेश में डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग हब की स्थापना की जाएगी।
-रोडवेज के लिए 500 बसें खरीदी जाएंगी। साथ ही 300 इलेक्ट्रिक बसें भी खरीदेगी सरकार।
-800 बसें किराए पर ली जाएंगी।
Rajasthan Big announcements
-अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर सहित 10 जिलों में आधुनिक सुविधाओं युक्त बस स्टैंड।
-रोडवेज में 1650 कर्मचारियों की भर्ती की भी बजट में घोषणा।
-बीकानेर, भरतपुर सहित बड़े शहरों के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
-लाइब्रेरी और वाई-फाई कनेक्शन के लिए 150 करोड़
-श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना शुरू की जाएगी।
-प्रदेश में शहरी क्षेत्र में 150 करोड़ की लागत से शहरी क्षेत्र में लाइब्रेरी और वाई-फाई कनेक्शन
-शहरी क्षेत्र में फेज मैनर में 150 करोड़ से बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा।
-हर नगरी निकाय में 65 करोड़ की लागत से फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराई जाएगी।
-2750 किमी से अधिक की लंबाई के 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा।
-जैसलमेर और पूगल में दो नए सोलर पार्क
-प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों को फेज मैनर में सोलर एनर्जी सिस्टम
-इस साल 15 हजार करोड़ खर्च कर 25 लाख ग्रामीण घरों में नल से जल
-5846 अतिरिक्त गांव को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 20 हजार करोड़ से ज्यादा की 6 परियोजनाएं
-32 वाटर बॉडी का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
-बिजली से वंचित रहे 208000 घरों को घरेलू बिजली कनेक्शन अगले 2 साल में
-पीएम सूर्य घर योजना के तहत आदर्श सौर ग्राम बनेंगे।
-राजस्थान सरकार ने विवि के कुलपतियों का नाम अब कुलगुरु
-भरतपुर, बीकानेर और अजमेर के इंजीनियर कॉलेज को राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रूप में विकसित किया जाएगा।
-स्कूलों में 350 करोड़ की लागत से लाइब्रेरी और टॉयलेट
-प्रदेश में 20 नए आईटीआई खुलेंगे।
-अनुदानित हॉस्टल में मेस भत्ता 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए
-खिलाड़ियों का मेस भत्ता बढ़ाकर 4000 रुपए
-10 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की घोषणा
-स्टूडेंट्स के लिए नए इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे
-1.50 लाख से ज्यादा युवाओं को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी
-युवाओं के लिए अटल उद्यमी योजना लाई जाएगी
-स्टार्टअप्स के लिए 25 करोड़ रुपए से विशेष प्रोग्राम
-कॉलेज में बिजनेस इनोवेशन प्रोग्राम












Click it and Unblock the Notifications