Dholpur : सरपंच चुनाव जीतने पर डांसर के साथ तमंचे पर डिस्को
धौलपुर। राजस्थान में इन दिनों पंचायती राज चुनाव 2020 हो रहे हैं। प्रत्याशियों की जीत से पहले और बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। धौलपुर जिले में मतदाताओं को नोट बांटने और हारने के बाद रुपए वापस मांगने के वीडियो जमकर वायरल हो चुके हैं। अब धौलपुर से एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चुनाव जीतने के बाद सरपंच के प्रत्याशी का एक समर्थक बालाओं के साथ तमचे पर डिस्को करता नजर आया है।

बता दें कि धौलपुर जिले की राजाखेड़ा उपखंड की ग्राम पंचायत चौहानपुरा के गांव रामसिंह पुरा में एक युवक गाड़ी के ऊपर बालाओं के साथ डांस करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान डांस बाला पर नोटों की बरसात भी की जा रही है। डांस के दौरान ही युवक अवैध देशी कट्टे से एक के बाद एक कई फायर कर रहा है। फायरिंग करने वाला युवक भूरा तोमर निवासी रामसिंह पुरा थाना दिहोली धौलपुर का बताया जा रहा है।
मृदुल कच्छावा,जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक पंचायत चुनाव में अपने सरपंच पद के प्रत्याशी को विजयी मिलने के बाद जश्न मना रहा है। वीडियो 3 दिन पहले का बताया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भूरा तोमर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे अवैध हथियार बरामद कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications