राजस्‍थान CM चुनने से पहले क्‍या PM मोदी ने लगाया भाजपा MLA पब्बा राम बिश्नोई को फोन?

PM Modi Call to Pabba Ram Bishnoi: राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री कौन होगा? यह सवाल का जवाब जल्‍द मिलने वाला है। राजस्‍थान में भाजपा विधायक दल की बैठक 10 दिसंबर को होगी, जिसके लिए तीन पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक लगाया गया है। इस बीच राजस्‍थान के एक विधायक के पास सीधा पीएम नरेंद्र मोदी का फोन आने की चर्चा हो रही है।

राजस्‍थान के फलोदी से भाजपा विधायक पब्‍बा राम बिश्‍नोई ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा कि 'कल शाम से ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के फोन आने की अफवाह जो लोग सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं। ऐसी निराधार खबरों का मैं पूर्ण रूप से खंडन करता हूं। बिना तथ्यों के आधार पर खबरों को फैलाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी मैं घोर निंदा करता हूं।'

BJP MLA Pabba Ram Bishnoi

बता दें कि 72 वर्षीय पब्‍बा राम बिश्‍नोई राजस्‍थान में भाजपा के दिग्‍गज नेता है। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। कांग्रेस के प्रकाश चंद्र को 10784 वोटों से हराकर पब्‍बा राम बिश्‍नोई तीसरी बार विधायक बने हैं।

इस राजस्‍थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर चुनाव हुआ था। श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी गुरमीत सिंह कुन्‍नर की मौत हो जाने के कारण वहां चुनाव स्‍थगित कर दिए थे। अब करणपुर सीट के चुनाव की नई तारीख 5 जनवरी है। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। भाजपा को 115 सीटें मिली। जबकि कांग्रेस के हाथ में 69 सीटें आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+