Rajasthan Political News:धौलपुर में आज भाजपा की ईआरसीपी आभार यात्रा के बाद कांग्रेस की न्याय यात्रा
Bharat Jodo Nyay Yatra: देश में 67 दिनों में 15 राज्य व 110 जिलों से गुजरने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा आज राजस्थान के धौलपुर पहुंची।
धौलपुर के मनिया क्षेत्र के बोधपूरा गांव के पास विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा को राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,अशोक गहलोत और सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

राजस्थान में रविवार का दिन धौलपुर जिले में राजनीति के लिए हॉटस्पॉट बना रहा। आज सुबह भाजपा की आभार यात्रा के बाद शाम को उत्तर प्रदेश के रास्ते मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' राजस्थान में पहुंची।
धौलपुर जिले के बोथपुरा मनियां गांव में फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी के बाद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। यूपी के आगरा से हम राजस्थान में आए।
Rajasthan News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में क्या बोले राहुल गांधी @RahulGandhi @SachinPilot @ashokgehlot51 pic.twitter.com/tvnbrN63ll
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 25, 2024
अगले दिनों में राजस्थान से गुजरात-एमपी और फिर महाराष्ट्र जाएंगे। इस यात्रा को हमने न्याय से जोड़ा है। देश में अलग-अलग तरह के अन्याय हो रहे हैं।
देश के सामने ये बात रखना चाह रहे हैं कि देश में फायदा 40 प्रतिशत लोगों का ही हो रहा है। बोले- 2 मार्च को दोबारा आपके साथ यात्रा शुरू करेंगे। यहां आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
बोथपुरा गांव यूपी और राजस्थान की सीमा से सटा हुआ है। राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी यहां पहुंची थीं। जहां प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा को लेकर माहौल देखने को मिला है।
Rajasthan News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में क्या बोली @priyankagandhi pic.twitter.com/dQW7NqL9GQ
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 25, 2024
ठीक उसी तरह का माहौल राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार लोगों के साथ अन्याय कर रही है। वर्तमान में समाज संघर्ष कर रहा है।
समाज के संघर्ष के साथ ही किस भी आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार के अन्य के खिलाफ राहुल गांधी की यात्रा की जा रही है।
इस दौरान मंच पर राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव सचिन पायलट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, जयराम रमेश, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सहित कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।
Rajasthan News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में क्या बोले @SachinPilot pic.twitter.com/BEwhASvNsZ
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 25, 2024
यात्रा के धौलपुर पहुंचने के बाद राहुल गांधी 5 दिन का ब्रेक लेकर दिल्ली लौट गए। इसके बाद 2 मार्च को धौलपुर जिले से फिर से यात्रा शुरू करेंगे। वे राजाखेड़ा बाइपास से मध्य प्रदेश बॉर्डर तक करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलेंगे। इसके बाद यात्रा मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में प्रवेश कर जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications