Lok Sabha Election: राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों के विरोध पर डिप्टी सीएम प्रेमचंद ने दिया यह जवाब, देखिए ?

Lok Sabha Election: राजस्थान में भाजपा की ओर 25 लोकसभा सीटों में से 15 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो गई। लेकिन कुछ सीटों पर विरोध प्रदर्शन और हंगामा जारी है।

राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और चित्तौड़गढ़ में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद प्रत्याशी सीपी जोशी का विरोध मिशन 25 के साथ हैट्रिक की राह में रोड़ा नजर आ रहा है।

deputy-cm-premchand-bairwa-claims-hat-trick-in-rajasthan-on-opposition-from-bjp-candidates

भाजपा प्रत्याशियों के विरोध के बीच उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि यह तो छिटछुट है इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। राजस्थान में क्लीन स्वीप के साथ 25 सीटों पर हैट्रिक होगी।

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने यहां तक दावा कि राजस्थान में इस बार सभी 25 सीटों पर ऐतिहासिक मतों से भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे।

दरअसल आज राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा आज टोंक और सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर थे।

इस दौरान जगह-जगह भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने टोंक पहुंचकर विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान के तहत आयोजित समारोह में शिरकत की।

इस दौरान सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, ज़िलाध्यक्ष अजित सिंह मेहता, विजय बैंसला सहित भाजपा नेता मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहीं।

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने युवाओं से संवाद कर उनसे सुझाव लिए, युवाओं ने अपनी सुझाव लिखकर सुझाव पेटिका में डाले।

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने मीडिया से बातचीत में कहा की युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचकर युवाओं से संवाद किया और युवाओं की जो प्रतिभा है उसको पहचान ने की कोशिश कर रहे है।

निश्चित रूप से आज के युवाओं में राष्ट्र हित में और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस 10 साल के कार्यकाल में जो युवाओं ने देखा है की किस तरह प्रधान मंत्री मोदी ने विश्व में देश का मान सम्मन बढ़ाया है।

इस ही लिए आज के युवाओं में बहुत जज़्बा है और इन युवाओं के हाथ में एक विकसित भारत को सौंपना चाहते हैं।देश की जनता प्रधानमंत्री के विजन को समझ गई है और दूसरी जो सरकारें है , दूसरी पार्टी है वो हमारे राष्ट्र हित में काम नहीं करती है।

केवल प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र हित में काम करते है, इसलिए जनता ने अपना मानस बना लिया है की हम राजस्थान में 25 की 25 सीट लाएंगे।

जिस प्रकार प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी और इन 3 महीनों में अपने देखा होगा की कभी भी पूर्ववर्ती सरकार जो रहीं है 3 महीनों में इतना काम नही कर पाई जो आपने हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल की सरकार ने किया है।

पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई कमी पर भी उपमुख्यमंत्री बैरवा ने चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार 100 दिन पूरे होने से पहले ही वैट और टैक्स में कमी कर दामों में कमी है। कर्मचारियों का 4% DA देकर बढ़ी सौगात दी गई है।

कांग्रेस के MSP गारंटी कानून लाने को लेकर प्रेमचंद बैरवा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो काम कर रहे हैं दूसरी पार्टियां केवल सोच ही रही है लेकिन कुछ कर नहीं रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करते हैं और आपके सामने करके दिखाते हैं।

सीएए कानून को लेकर भी डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कांग्रेस सहित विपक्षा पार्टियों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि केवल दूसरी पार्टियां मुद्दा बनाती है और काम नहीं करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो काम हाथ में लेते हैं वह निश्चित रूप से करते हैं और इसी के तहत देश में सीएए लागू किया गया है।

चित्तौड़गढ़ में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और जोधपुर में गजेन्द्र सिंह शेखावत का भाजपा नेताओं द्वारा विरोध को लेकर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा भारतीय जनता पार्टी में आपको कहीं विरोध देखने को नहीं मिलेगा हमारी भारतीय जनता पार्टी में छोटे से लेकर बड़ा कार्यकर्ता जो भी दायित्व देते हैं उसे दायित्व को निभाते हैं।

राजस्थान में एक बार फिर से 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा की हैट्रिक होगी और सभी भाजपा के प्रत्याशी ऐतिहासिक वोटों से जीत हासिल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+