Rajasthan: अजमेर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने क्या दी बड़ी सौगात,आज पीएम मोदी का जन्मदिन कैसे रहा खास ?

Rajasthan Dipty Cm Diya kumari News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर आज प्रदेशभर में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ एवं मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन हुआ।

अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की। इस दौरान राज्य स्तर से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वर्चुअली जुड़कर नव नियुक्त सरकारी कार्मिकों से संवाद किया तथा नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

उप मुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने जवाहर रंगमंच में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर स्वच्छता सेवा पखवाड़े की शुरूआत की तथा मां वाउचर योजना के तहत महिलाओं को कार्ड प्रदान किए। इसके अतिरिक्त करोड़ों रूपए के विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का शुभारम्भ भी किया गया।

deputy-chief-minister-diya-kumari-gave-gifts-to-pm-modi-on-his-birthday-in-ajmer-rajasthan

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उनके कठिन परिश्रम से नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने हम सभी को 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने अजमेर जिले की मंजू, निकिता और पुनम को मां वाउचर कार्ड देकर सम्मानित किया। मां वाउचर योजना में गर्भवती महिला को गर्भावस्था में एक सोनोग्राफी जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकेगा।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रधानमंत्री मोदी के चिरायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि अब भारत का नाम पूरे विश्व में सम्मान से लिया जाता है। पीएम मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएंगे।

अजमेर की स्वच्छता ग्रेडिंग में सुधार की आवश्यकता है। राज्य सरकार ने अजमेर के विकास के लिए आईटी पार्क, शिक्षा के क्षेत्र में आयुर्वेद विश्वविद्यालय तथा इंजीनियरिंग कॉलेज को आरआईटी में क्रमोन्नत करके विभिन्न सौगातें दी है। लेपर्ड सफारी की सौगात भी मिलेगी। हम सभी मिलकर अजमेर के सर्वांगीण विकास के भागीदार बनेंगे।

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि आज दुनिया की नजर भारत पर है। प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को ध्यान में रखकर देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं।

केन्द्र व राज्य सरकार ने किसानों की आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया है। आज बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1250 रूपए से बढ़ाकर 2600 रूपए कर दिया है।

इसी प्रकार सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढोतरी की गई है। इससे किसानों की आमदानी दुगुनी करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी गरीब को गणेश मानकर कार्य कर रहे हैं। राजनीति से ऊपर उठकर हर वर्ग का विकास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+