Dengue in Rajasthan: राजस्थान के 46 जिलों में फैला डेंगू, देश में टॉप पर, मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द
राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच डेंगू फैल रहा है। प्रदेश के 50 में से 46 जिले डेंगू की जद में हैं। इन जिलों में डेंगू माहमारी का रूप लेता जा रहा है। राजस्थान में ढाई माह में 824 लोग डेंगू से संक्रमित होकर अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं।
आलम यह है कि देश में इस समय से डेंगू के सर्वाधिक केस राजस्थान में सामने आ रहे हैं। डेंगू की आशंका के चलते जांच कराने और घरेलू इलाज लेने वालों की संख्या हजारों में हैं। सिर्फ चार जिले जैसलमेर, जालौर, शाहपुरा व अनूपगढ़ जिले में डेंगू का एक भी केस अभी तक नहीं आया है।

राजस्थान में मलेरिया, चिकनगुनिया और कोरोना से 50 गुना तेजी से फैल रहा है। यह कंट्रोल नहीं हुआ तो बरसात आते ही यह बेकाबू हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू कंट्रोल के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं किए गए हैं। हालांकि सभी मेडिकल स्टाफ के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। मनरेगा स्थल व मेले आदि स्थलों पर मेडिकल किट अनिवार्य किए हैं।
राजस्थान में बीते ढाई माह में डेंगू के 824 केस, मलेरिया के 169 और चिकनगुनिया के 67 मरीज भर्ती हुए हैं। डेंगू जितनी तेजी से राजस्थान में फैला है। उतना अन्य जिलों में नहीं फैला।
इन जिलों में डेंगू के सर्वाधिक केस
बीकानेर-160
जयपुर ग्रामीण-108
जयपुर-55
बूंदी-49
कोटा-44
झालावाड़-38
टोंक-29
दौसा-28
सवाई माधोपुर-27
अलवर-26
राजसमंद-23
उदयपुर-21
महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर
डेंगू के मामले में राजस्थान में टॉप पर है। वहीं, दूसरे स्थान महाराष्ट्र में डेंगू के सर्वाधिक 1755 पॉजीटिव केस कुल 2024 में मिले हैं जबकि राजस्थान में महज ढाई माह में ही 824 पॉजीटिव मरीज चिह्नित किए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications