Barmer News: आटा चक्‍की में करंट आने से दो बच्‍चों व पिता-पुत्री की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर

बाड़मेर करंट हादसे में दो नवासों और अपनी बेटी से मिलने आए बच्चों के नाना की भी करंट के चपेट आने से मौत हो गई।

राजस्‍थान के बाड़मेर जिले के शिव पुलिस थाना इलाके के गांव आरंग के पास रामेदेवपुर में करंट की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता-बेटी व दो बच्‍चे शामिल हैं।

करंट हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने आरोप लगाया कि जोधपुर विधुत वितरण निगम की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। दोषी अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Barmer aata chaki karant news

बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि गांव रामदेवपुरा निवासी अर्जुन सिंह अपने साले का इलाज करवाने दिल्‍ली एम्‍स गया था। घर पर अर्जुन की पत्‍नी छैलू कंवर, दो बच्‍चे व ससुर हठे सिंह निवासी सरगिला गडरा रोड व लकवाग्रस्‍त पिता मौजूद थे।

बीती रात करीब साढ़े नौ बजे आटा चक्की में करंट आ रहा था, जिसकी चपेट में 30 वर्षीय छैलू कंवर आ गई। मां को बचाने के लिए उसके दोनों बच्‍चों ने प्रयास किया और वे भी करंट की चपेट में आ गए। इन सबको बचाने के चक्‍कर में 60 वर्षीय हठे सिंह को भी करंट लग गया।

हादसे के वक्त इन चारों के अलावा घर में अर्जुन सिंह के पिता भी मौजूद थे, लेकिन वे लकवाग्रस्त होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ है। ऐसे में वे करंट की चपेट में नहीं आए।

पड़ोसियों को करंट हादसे का पता चला तो उन्होंने डिस्कॉम को फोन कर बिजली सप्लाई बंद करवाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर रामसर डीएसपी अनिल सारण, शिव एसएचओ चुन्नीलाल और तहसीलदार, एसडीएम मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+