Rajasthan News: अलवर के एक कुएं में महिला और दो बच्चों के संदिग्ध हालत में मिले शव

Rajasthan News: अलवर के वैशाली नगर थाना इलाके में चिल्ड्रन स्कूल के पास कुएं से एक महिला और उसके दो बच्चो के शव मिले है।

महिला की उम्र करीब 38 वर्ष है जबकि उसकी बेटी की उम्र करीब 15 वर्ष और बेटे की उम्र करीब 11 साल बताई जा रही है।

dead-bodies-of-a-woman-and-two-children-have-been-found-in-a-suspicious-condition-in-a-well-in-alwar

पुलिस को लड़की के शव के साथ पत्थर बंधा मिला। इसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर भरा हुआ था और उसके हाथ पैर बांध रखे थे।

सूचना के बाद वैशाली नगर थाना पुलिस ने कुएं से तीनो मृतकों के शव को बाहर निकलवा कर पहचान के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला मान रही है।

घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस द्वारा लगातार युवती की पहचान के प्रयास किया जा रहे है।

थाना पुलिस ने युवती के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। अलवर के वैशाली नगर पुलिस थाना क्षेत्र स्थित अलवर देहली राजमार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक कुएं में तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस यह मामला हत्या का मान रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि इन तीनों की हत्या कहीं दूर जाकर की और यहां लाकर सड़क किनारे स्थित कुएं में तीनों शवों को फैंक दिया।

लेकिन यहां सबसे बड़ी बात यह रही की जल्दबाजी में एक शव कुए की मुंडेर के पास लोह के एंगिल पर ही अटक गया जिससे इस बात का जल्दी खुलासा हो गया।

बताया जा रहा है कि यह एक लड़का और लड़की और उसकी मां का शव है । तीनों शवों की अभी तक शिनाख्त ही नहीं हो पाई।

शिनाख्त के बाद ही पता चलेगा आखिर में इन तीनों का रिश्ता क्या है ? पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया।

स्पेशल टीम के अधिकारी रविकांत ने बताया कि प्रथम राष्ट्रीय उनकी हत्या कर कर कुएं में फेंका गया है और गले पर चोट के निशान हैं इस तरीके से महसूस होता है कि गला दबाकर हत्या की गई है क्योंकि तीनों की जुबान बाहर निकली हुई थी।

आज शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि वैशाली नगर पुलिस थाना अंतर्गत चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के समीप स्थित सड़क किनारे बने हुए की मुंडेर पर किसी का शव लटका हुआ है तो पुलिस मौके पर पहुंची और उसको अपने कब्जे में लिया।

वह शव लड़की का शव था जो करीब 15 साल के बीच की होगी। उसके भी हाथ पैर बंधे हुए थे उसके बाद पुलिस इस शव को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय ले आई।

इधर पुलिस जब कुएं में देखा तो 2 शव और पड़े मिले गिरे हुए थे तो पुलिस ने नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाया।

कुएं पर जाल लगा हुआ था उसको हटाने में बड़ी दिक्कत आ रही थी तो पुलिस ने जेसीबी बुलाकर कुएं पर लगे जाल को हटाया उसके बाद टीम के द्वारा दोनो शव को निकलवाया।

कुएं से निकाले शवों के भी हाथ बंधे हुए है। कुएं में पानी होने के कारण दोनों के शरीर फूल गए और गल गए। महिला के शरीर साड़ी लिपटी हुई थी।

सबसे अहम बात मृतक बच्ची ने राजस्थान मदरसा बोर्ड टैग लगी हुई स्कूल की कमीज पहन रखी है । जिसके आधार पर यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह बच्ची मदरसे में पढ़ती है।

सबसे गंभीर बात तो यह है कि तीनों मृतकों के हाथ पैर बंधे हुए हैं।

पुलिस के डीएसपी नारायण सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टिया तीनों की हत्या कर कर शव को यहां कुएं में फेंका गया है उनकी हत्या कहीं और की गई है।

महिला की उम्र 35 से 40 वर्ष है लड़की की उम्र करीब 13 साल है और बच्चे की उम्र करीब 10 साल के आसपास है उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों की ड्रेस पर मदरसा बोर्ड राजस्थान लिखा हुआ है स्कूल जैसी ड्रेस पहनी हुई है।

यह शव दो दिन पुराने प्रतीत हो रहे है और गला घोंटकर हत्या की गई है। क्योंकि गले पर भी निशान है और दोनों के हाथ पैर बंधे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जो शव लटका हुआ था उसके पास पत्थर रखा गया था जिससे यह पता ना चले कि कोई शव लटका हुआ है और सभी की जुबान बाहर निकाली हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+