सांप के साथ खेलता रहा नशे में धुत यह शख्स, बन आई जान पर, देखें वीडियो वायरल

दौसा। शराब के नशे में धुत एक शख्स का सांप के साथ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो राजस्थान के दौसा जिले के गुढाकटला गांव का बताया जा रहा है। घटना तीन दिन पहले की है। फिलहाल शराबी अस्पताल में उपचाराधीन है।

सांप ने शराबी को जगह-जगह डंस लिया

सांप ने शराबी को जगह-जगह डंस लिया

वीडियो में मौत की परवाह किए बगैर शराबी सांप के साथ खेलता दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं करीब आधे घंटे तक शराबी सांप को बार-बार पकड़ता रहा। इस दौरान सांप ने शराबी को जगह-जगह डंस लिया। सांप के डंसने से शराबी का पूरा शरीर नीला पड़ गया। जब ग्रामीणों को जब इसकी खबर लगी तो वे मौके पर पहुंचे और शराबी को उपचार कराने के लिए ले गए। वायरल वीडियो में जैसे ही सांप आता हुआ दिखा तो शराबी प्रकाश महावर उसके आगे लेट जाता है और उसे जाने नहीं दे रहा था।

 सांप के साथ आधे घंटे तक ड्रामा

सांप के साथ आधे घंटे तक ड्रामा

इसके साथ ही उसको नहीं जाने की चेतावनी देता है और दंश लगाने की भी परवाह नहीं करता है। मौत की परवाह किए बिना प्रकाश सांप को अपने हाथ से पकड़ लेता है और उसे कभी गर्दन पर डाल लेता है। कभी आशीर्वाद देने की भूमिका में आ जाता है। शराबी काफी देर तक खेत में यह ड्रामा करता रहा। इस दौरान किसी ने यह वीडियो भी बनाया लेकिन सांप होने के कारण कोई भी उसके पास में नहीं गया।

 शराबी जयपुर में उपचाराधीन

शराबी जयपुर में उपचाराधीन

काफी देर बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हुई तो महिलाएं एवं पुरुष मौके पर पहुंचे और सांप को शराबी के चंगुल से हटाया और उसे उपचार के लिए ले जाया गया। हालांकि अब शराबी व्यक्ति की हालत कैसी है, इसका पता नहीं चल सका है। दौसा जिले के बसवा थानाधिकारी रामशरण गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली है कि एक शराबी व्यक्ति का जयपुर में किसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस की टीम अब जयपुर के लिए रवाना हुई है। यह वायरल वीडियो करीब 3 दिन पुराना बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+