Bhilwara: बेटी प्रेमी के साथ भागी तो परिजनों ने शोक संदेश छपवाकर लोगों को मृत्युभोज के लिए बुलाया
प्रेमिका के प्रेमी के साथ भागने व उसके शोक संदेश छपने और लोगों को मृत्युभोज का न्योता भेजने का मामला भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ पुलिस थाना इलाके के गांव रतनपुरा का है।

Love Story Bhilwara Rajasthan: राजस्थान के भीलवाड़ा में युवती की प्रेम कहानी में परिजनों ने चौंका देने वाला कदम उठाया है। युवती प्रेमी के साथ भाग गई। इसके बाद परिजनों ने उसका शोक संदेश छपवा दिया। यही नहीं बल्कि पीहर की गोरनी यानी मृत्यु भोज के लिए समाज के लोगों को आमंत्रण तक दे डाला।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ पुलिस थाना इलाके के गांव रतनपुरा में चारभुजा नाथजी मंदिर के पास रहने वाली एक युवती का अपनी ही जाति के युवके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी लड़के के साथ युवती की पहले सगाई हुई थी। फिर सगाई टूट गई। अब वो उसी के साथ गई।

हमीरगढ़ पुलिस थानाधिकारी भंवरलाल चौधरी ने बताया कि 15 दिन पहले लड़की के घरवालों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने युवती को तलाश लिया था और उसके परिजनों को थाने बुलाया। युवती ने पुलिस की मौजदूगी में परिजनों को पहचानने से साफ इंकार कर दिया और प्रेमी के साथ चली गई।
उधर, गुस्साए परिजनों ने भी कह दिया कि उनके लिए उनकी बेटी मर चुकी है। परिजनों ने तो उसका बाकायदा शोक संदेश भी छपवा डाला। शोक संदेश में लिखा कि 'अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि उनकी बेटा का 1 जनवरी को स्वर्गवास हो गया। पीहर गौरणी शनिवार को 13 जून सुबह नौ बजे रखी गई है।'

प्रेमी के साथ भाग जाने वाली युवती का शोक संदेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक यूजर महावीर प्रसाद भाटी के नाम से पोस्ट में लिखा गया है कि भीलवाड़ा के गांव रतनपुरा की लड़की ने 18 साल की होते ही प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली। पुलिस के सामने मां-बाप को पहचनाने से भी इंनकार कर दिया। परिवार शोक संदेश छपवाकर पीहर गोरणी की चिट्टियां बांट दी। क्या पिता ने ठीक किया?












Click it and Unblock the Notifications