राजस्थान: चूरू में दलित को बंधक बनाकर पीटा, पेशाब पीने के लिए किया मजबूर

नई दिल्ली, 30 जनवरी: राजस्थान के चूरू जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना घटी, जहां कथित तौर पर एक दलित शख्स का अपहरण किया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। हद तो तब हो गई, जब उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया। घटना के बाद राजस्थान पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें से अभी तक सिर्फ दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

churu

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश प्रसाद बोहर ने कहा कि वो खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। उनकी टीम ने उन लोगों से पूछताछ की है, जो घटना के वक्त आसपास मौजूद थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक आदमी को पीटा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम गठित की गई थी, जिसने छापेमारी करके दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो जाएगी।

वहीं पीड़ित के मुताबिक ये घटना 26 जनवरी की रात की है। उस दौरान कुछ लोगों ने उसका अपहरण किया था। वहां से छूटने के बाद पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे रस्सी से बांधकर डंडे से पीटा और फिर पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। इस दौरान उसको जातिवादी गलियां दी गईं। फिलहाल पुलिस भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 365 और 382 सहित एससी/एसटी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पीड़ित के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सभी आरोपी एक ही गांव के हैं। पीड़ित खेतों में मजदूरी का काम करता है। पिछले साल होली के मौके पर वो एक वाद्ययंत्र बजा रहा था, उस दौरान भी आरोपियों ने उस पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद विवाद हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+