Curfew in Karauli : बाइक रैली पर पथराव के बाद आगजनी, आधा दर्जन दुकान व दो बाइक जलाई
करौली, 2 अप्रैल। राजस्थान के करौली शहर में शनिवार शाम को बाइक रैली पर पथराव के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों ने आधा दर्जन दुकानों को आग लगा दी और दो मोटरसाइकिल जला दी। स्थिति को देखते हुए यहां पर कर्फ्यू लगा दिया गया है।

करौली शहर में बाइक रैली निकाली
मीडिया से बातचीत में करौली पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि नव नवसंत्सर के मौके पर हिंदू संगठनों की ओर से करौली शहर में बाइक रैली निकाली जा रही थी।

बदमाशों ने बाइक रैली पर पथराव कर दिया
रैली करौली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जैसे ही हटवाड़ा बाजार में पहुंची। यहां पर कुछ बदमाशों ने बाइक रैली पर पथराव कर दिया। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए।

बाजार में अफरा-तफरी मच गई
पथराव से कुछ लोगों को चोट भी लगी। पथराव की वजह से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। इस दौरान कुछ लोगों ने छह से ज्यादा दुकान और दो बाइक में आग लगा दी। आग से दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। उपद्रव की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पक्षों को समझाकर मामले को शांत करना चाहा
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करना चाहा, लेकिन पुलिस की लचर व्यवस्था को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications