राजस्‍थान BJP चीफ सीपी जोशी देंगे इस्‍तीफा, नए प्रदेशाध्‍यक्ष की दौड़ में कौन-कौन नेता शामिल?

CP Joshi chief BJP Rajasthan: भारतीय जनता पार्टी राजस्‍थान के प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी ने एक बार फिर से पद छोड़ने की पेशकश कर दी है। सीपी जोशी के बाद राजस्‍थान भाजपा को संभालने के लिए ओबीसी के चार नेता दावेदारों की दौड़ में सबसे आगे हैं।

इस बार भाजपा राजस्‍थान में नए प्रदेशाध्‍यक्ष पद के लिए ओबीसी चेहरे की तलाश कर रही है। इसमें अशोक सैनी, मदन राठौड़, प्रभुलाल सैनी व राजेंद्र गहलोत का नाम चल रहा है। वहीं, अगर भाजपा एससी चेहरे पर दांव लगाती है तो जितेंद्र गोठवाल को प्रदेशाध्‍यक्ष बनाया जा सकता है।

CP Joshi resignation

राजस्‍थान भाजपा चीफ सीपी जोशी ने पिछले चार दिन से दिल्‍ली में डेरा डाल रखा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात भी की है। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 व लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब यह तीसरा मौका है जब सीपी जोशी ने इस्‍तीफा देने की पेशकश की है।

दोनों नेताओं के बीच राजस्थान की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर चर्चा हुई थी। जोशी पिछले दिनों उप चुनाव वाले जिलों की कार्य समितियों की बैठक में भी शामिल हुए थे।

CP Joshi resignation

उपचुनाव से पहले नया प्रदेशाध्‍यक्ष

सीपी जोशी का इस्‍तीफा अभी मंजूर नहीं किया गया है। खबर है कि जल्‍द मंजूर हो सकता है। ऐसे में राजस्‍थान में अक्‍टूबर-नवंबर 2024 में खींवसर, झुंझुनूं, चौरासी, देवली उनियारा और दौसा सीट पर उपचुनाव होना है। उससे पहले ही राजस्‍थान भाजपा को नया प्रदेशध्‍यक्ष मिल सकता है। ये पांच सीटें विधायकों के सांसद बन जाने के कारण खाली हुई हैं।

कौन हैं सीपी जोशी?

सीपी जोशी का जन्‍म 4 नवंबर 1975 को चित्‍तौड़गढ़ में हुआ। इनकी शादी ज्‍योतसना जोशी के साथ हुई। दोनों के दो बच्‍चे हैं।

27 मार्च 2023 से राजस्‍थान भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी संभाल रहे सीपी जोशी (चन्द्र प्रकाश जोशी) के नेतृत्व में भाजपा ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 जीता।

सीपी जोशी चित्‍तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से जीत की हैट्रिक बना चुके हैं। साल 2014 व 2019 के बाद 2024 में सांसद बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+