Covid-19 मरीजों का इलाज करते संक्रमण से जान गंवाने वालीं ANM की गांव में प्रतिमा लगवाई

झुंझुनूं, 12 मई। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव गुढ़ागौड़जी इलाके के गांव रामपुरा में एक महिला कोरोना योद्धा की प्रतिमा लगाई गई। संभवतया यह देश का मामला है कि कोरोना योद्धा की मौत के बाद उसके ससुराल में प्रतिमा लगी है।

sushila devi gurjar

दरअसल, गांव भगेरा बेटी व गांव रामपुरा की बहू सुशीला देवी गुर्जर बासड़ी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम के रूप में सेवाएं दे रही थीं। अप्रैल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सुशीला कोरोना मरीजों की जांच और इलाज करते खुद भी संक्रमित हो गई थीं। इसके बाद 26 मई 2021 को कोरोना संक्रमण से जूझते हुए उनकी मौत हो गई।

बुधवार को गांव रामपुरा में एएनएम बहू सुशीला देवी गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण युवा नेता शिवम गुढ़ा, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, मूर्तिकार मातूराम वर्मा ने किया। बीसीएमओ डॉ. मुकेश कुमार, जेपी खटाणा, सियाराम शर्मा, आदिवासी मीणा संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, महेंद्र सिंह गुर्जर आदि मौजूद थे।

Corona warrior ANM

बता दें एएनएम पत्नी की मौत के बाद पति दिलीप कुमार गुर्जर ने उनके कोरोना वॉरियर के तौर पर दिए बलिदान की याद मं मूर्ति लगवाने की सोची। इसको लेकर उन्होंने परिवार के लोगों और सुशीला के पीहर वालों से बात की। समाज के लिए दिए गए सुशीला के बलिदान को देखते हुए दोनों परिवारों ने मूर्ति लगाने के लिए सहमति दी। इस पर दिलीप ने मूर्ति बनवाई। संचालन विक्रम सिंह हीरवाना ने किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+