Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सचिन पायलट की सभा में जा रहे कांग्रेस नेता की कार से उछली कीचड़, नाक रगड़वाकर मंगवाई माफी

डूंगरपुर/अजमेर। राजस्थान में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की सभा में शामिल होने जा रहे पूर्व जिला प्रमुख से स्थानीय लोगों ने जमीन पर नाक रगड़वा दी। लोगों की भीड़ ने उसे यह सजा उसकी कार से कीचड़ उछलने पर दी। नाक रगड़वाने पर माफी देने के बाद ही उसे निकलने दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। इस वीडियो को लेकर अब तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

 congress news, Dungarpur, rajasthan, जिला प्रमुख, सचिन पायलट, Sachin Pilot, congress , Rajasthan Assembly Elections 2018, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018, assembly elections 2018, विधानसभा चुनाव 2018, विधानसभा चुनाव, assembly elections, Politics, India, Jaipur

ग्रामीणों ने कांग्रेस लीडर से नाक रगड़वाई
मामला डूंगरपुर जिले के भेमई-झोंसावा क्षेत्र है, जहां सचिन पायलट की सभा आयोजित हो रही थी। इस सभा में शामिल होने मंगलवार सुबह पूर्व जिला प्रमुख व जिला परिषद के नेता प्रतिपक्ष भगवती लाल रोत अपने साथियों के साथ निकले। भेमई गांव से गुजरते समय उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी से सडक़ किनारे खड़े 4 लोगों पर कीचड़ उछला। इस पर गुस्साए लोगों ने अपनी बाइक उठाईं और थोड़ा आगे जाकर झोंसावा गांव के पास स्कॉर्पियो को जा रोका। लोगों ने हंगामा किया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस पर भगवती लाल रोत ने सॉरी कहा तो भी लोग नहीं माने और उनसे जमीन पर नाक रगड़वाई।

पढ़ें: राजबब्बर पर विजयवर्गीय का पलटवार- वो रात को शराब पी लें तो सुबह तक नहीं उतरती है

सोशल साइट्स पर अपलोड़ किए वीडियो
लोगों ने इस दौरान वीडियो भी बनाए और फिर इन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड़ कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें: देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है तो हिंदू कहां जाएगा: राजस्थान में बोले CM योगी, वीडियो

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+