Lok Sabha Election: भगवान राम को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव का सबसे बड़ा दावा....जानिए किसके राम ?
Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों का सियासी संग्राम छिड़ चुका है। सभी 25 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा के साथ बीएसपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जोरदार ताल ठोक रखी है।
वन इंडिया की टीम लगातार राजस्थान की 25 सीटों से ग्राउंड रिपोर्ट कर आप तक सटिक और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

आज हमारी टीम पहुंची अलवर लोकसभा सीट पर जहां कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव से खास बातचीत की। इस दौरान वन इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में यादव ने भाजपा के प्रत्याशी भूपेंद्र यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि इस बार जनता किसी धोखे में नहीं पड़ेगी। देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
Recommended Video
ललित यादव ने कहा कि मुझे इस बार चुनाव लड़कर बड़ा मजा आ रहा है। जनता ने दिल खोलकर मेरा समर्थन किया है। 36 कौम सभी मजहबों के लोग मेरे साथ खड़े है।
अलवर में इस बार जनता ने एक नारा लगाया है कि एमपी का चुनाव कोई हमारा अपना जीतकर संसद में जाए। बाहर का आदमी नहीं बने । जिससे हमारी बात को उजागर कर उठा सके और यह बात भी कायदे कि है कि आपके दुख दर्द की बात,विकास की बात स्थानीय व्यक्ति जो जान सकता है बाहर का आदमी नहीं जान सकता है।
इसलिए मुझे इस चुनाव में बड़ा मजा आ रहा है। इस बार लोगों का आशिर्वाद मेरा साथ होगा।
किसान आंदोलन के सवाल पर यादव ने कहा कि करीब 750 किसानों ने सआदत दी,और देश के प्रधानमंत्री ने ऊफ तक भी नहीं की। आज तक फोन पर बात तक नहीं की। किसानों में आज इस बात का रोष है।
किसानों के साथ छलावा किया, 50 किलों की खाद में 45 किलों खाद दे रहे है। बीजेपी को लेकर किसानों में एक बड़ा गेप पैदा हो गया । किसानों ने तय कर लिया कि किसान कौम की सुनने वाले लोगों को वोट देंगे।
भाजपा पर तीखा पलटवार करते हुए ललित यादव ने कहा कहा कि भाजपा तो उद्योगपतियों की पार्टी है, गरीब किसान की पार्टी है ही नहीं, यह गरीब किसान की बात करते तो आज गैस का सिलेंडर 400 से 1100 जो हुआ है, किसान को एमएसपी देने का काम नहीं किया। किसान की फसल का उचित मुल्य देने की सोची नहीं है।
किसान मरता जा रहा है। इनके उद्योगपति मित्र बढ़ते जा रहे है। इसलिए लोगों ने सोच लिया कि अबकी बार ऐसे लोगों को मौका नहीं देंगे।
अबकी बार राम भगवान हमारे साथ, राम भगवान ने देख लिया बेईमान,मक्कार लोग है जो देश को बेच रहे है। श्रीराम भगवान का आशिर्वाद कांग्रेस पार्टी के साथ है।
पानी के मुद्दे पर बोलते हुए ललित यादव ने कहा कि ईआरसीपी को लेकर हमने काम किया था। ईसरदार और नौनेरा दो बांध बने है और जब वो काम पूरा हो जाएगा तो जनता को पानी मिलेगा। यह हमारी सरकार ने काम किया है। 14 हजार करोड़ रूपए का बजट उसमें लिया गया। उसी से काम हो रहा है।
यह लोग जुमलेबाज झूठ बोलते है। चुनाव आ गया लोगों में इनकी हवां निकल गई फिर पानी की बात करते है। भूपेंद्र कहते है पानी पिलाएंगे,कहा से पिलाएंगे तुम्हारा कोई एमओयू हुआ नहीं,डीपीआर कोई बनी नहीं, पानी पिलाने की बात करते हो।
चार साल से कहा गए थे, मंत्री रहते सो रहे थे क्या ? जब याद नहीं आई अलवर की । जनता ने सब जान लिया है झूठे लोग है। इंडिया अलाइंस की सरकार बन रही है। भूपेंद्र जी ढूंढे नहीं मिलेंगे कही।












Click it and Unblock the Notifications