'49वां शतक बनाने और भारत को जीत तोहफा देने वाले को बधाई', सीएम गहलोत की विराट कोहली को शुभकामनाएं
क्रिकेट विश्व कप 2023 (World Cup 2023) के दौरान कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन के मौके पर रिकॉर्ड शतक के साथ खुद को गिफ्ट दिया। उन्होंने अपना 49वां शतक पूरा किया। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 49वां शतक पूरा करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में विराट को बधाई देते हुए उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने विराट की अनुशासित गेंदबाजी और बल्लेबाजी की तारीफ की।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे करियर 49वां शतक आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के 37वें मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ा। कोहली ने 119 गेंदों पर अपना सैकड़ा पूरा किया। विराट के वनडे में 49 और टरी20 इंटरनेशनल में एक शतक हैं। व्हाइट बॉल क्रिकेट में 50 शतक जड़ने वाले वह दुनिया के पहले बैटर बन गए हैं। विराट कोहली की धुआंधार पारी के चलते भारत ने इस मैच को 243 रन से जीत दर्ज की। वर्ल्ड कप के मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ये लगातार 8वीं जीत है।

विश्वकप में भारत के प्रदर्शन पर टीम इंडिया की जमकर बधाई मिल रही है। रविवार का दिन भारत के साथ विराट कोहली के लिए भी खास है। क्योंकि उन्होंने अपने जन्मदिन पर वन क्रिकेट में एक और शतक अपने नाम किया है। ऐस में उनकी जमकर प्रशंसा हो रही है। विराट को स्पेशल अंदाज में जन्मदिन की बधाईयां मिल रहीं है।
विराट कोहली के जन्मदिन पर सीएम गहलोत ने एक्स पर लिखा, "अपने जन्मदिन के दिन 49वें रिकॉर्ड शतक से पूरे भारत को जीत का तोहफा देने वाले विराट कोहली को हार्दिक शुभकामनाएं। अनुशासित गेंदबाजी व आक्रामक बल्लेबाजी से विश्वकप में देश के अजेय रथ को गतिमान रखने वाली टीम इंडिया को सलाम और बधाई।"












Click it and Unblock the Notifications