क्‍या अशोक गहलोत-गजेंद्र सिंह शेखावत में हो गई दोस्‍ती? वसुंधरा राजे के साथ वायरल हो रही फोटो

Ashok Gehlot vs Gajendra Singh Shekhawat: राजस्‍थान के नए मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में आई तस्‍वीरें कई सियासी संदेश दे रही हैं। एक तस्‍वीर पूर्व सीएम अशोक गहलोत व उन्‍हीं के गृह जिले जोधपुर से सांसद व मोदी सरकार में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की है, जो खूब वायरल हो रही है।

दरअसल, 15 दिसंबर 2023 को जयपुर के रामनिवास बाग स्थित अल्‍बर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर अशोक गहलोत व गजेंद्र सिंह शेखावत एक साथ बैठे नजर आए।

CM Bhajanlal Sharma oath ceremony

वायरल तो यह बात हो रही कि क्‍या गहलोत व पायलट के बीच दोस्‍ती हो गई? हकीकत तो ये दोनों नेता ही जानें, मगर पूरा राजस्‍थान यह जानता है कि अशोक गहलोत व गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच लंबे समय से 'सियासी दंगल' चल रहा है।

अशोक गहलोत जहां संजीवनी सोसायटी केस समेत कई मामलों को लेकर गजेंद्र सिंह शेखावत पर अक्‍सर आरोप-प्रत्‍यारोप लगाते रहे हैं जबकि गजेंद्र सिंह शेखावत मान‍हानि केस में अशोक गहलोत को दिल्‍ली के राउज एवेन्‍यू कोर्ट तक ले आए।

मजेदार बात तो यह है कि गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से अशोक गहलोत के खिलाफ दायर मानहानि केस में दिल्‍ली की राउज एवेन्‍यू कोर्ट में 15 दिसंबर को सुनवाई होनी थी और इधर, 15 दिसंबर को ही गहलोत-शेखावत मंच पर एक साथ बैठे नजर आए।

मंच पर गजेंद्र सिंह शेखावत के एक तरफ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया बैठी थीं तो दूसरी तरफ पूर्व सीएम अशोक गहलोत। वसुंधरा राजे व गहलोत ने अपनी-अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही एक-दूसरे से हाथ भी मिलाया। वहीं, गहलोत व शेखावत तो हंस-हंस कर बातें करते व हाथ मिलाते दिखे।

सियासत के जानकार कहते हैं कि अशोक गहलोत व गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच सियासी रिश्‍ते भले ही कोर्ट तक पहुंच गए हैं, मगर राजनीति में दुश्‍मनी-दोस्‍ती कोई मायने नहीं रखती। वैसे गहलोत, शेखावत व राजे की एक साथ वाली इस तस्‍वीर पर लोग सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: आखिर वसुंधरा राजे ने नए CM भजनलाल शर्मा के सिर पर हाथ रख दे दिया आशीर्वाद, VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+