Rajasthan: आखिर वसुंधरा राजे ने नए CM भजनलाल शर्मा के सिर पर हाथ रख दे दिया आशीर्वाद, VIDEO
Vasundhara Raje vs Bhajanlal Sharma CM Rajasthan: राजस्थान में 15 दिसंबर 2023 को नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ लेते ही 'वसुंधरा राजे युग' समाप्त हो गया है। खुद वसुंधरा राजे ने भजन लाल शर्मा के सिर पर हाथ रखकर उनको आशीर्वाद दिया है, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। (वीडियो नीचे)
दरअसल, अपने 56वें जन्मदिन के मौके पर जयपुर के रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भजनलाल र्श्मा राजस्थान सचिवालय पहुंचे और सीएमओ में मुख्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण किया।

इसी दौरान सीएमओ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया समेत भाजपा के कई नेता व प्रदेश के वरिष्ठ अफसर मौजूद थे। सीएमओ में भजन लाल शर्मा जैसे ही अपनी कुर्सी पर बैठे तो वसुंधरा राजे उनके पास आई और उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।
इससे पहले 12 दिसंबर को जब जयपुर में पार्टी मुख्यालय में राजस्थान भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, उसमें पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने मंच पर बगल में बैठीं वसुंधरा राजे को एक पर्ची पकड़वाई। पर्ची में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नाम था, जिसे देखकर वसुंधरा राजे असहज हो गई थीं।
वसुंधरा राजे के ही हाथों उनकी बजाय किसी नए चेहरे को सीएम बनाने की बारी आई तो राजे के हाव-भाव देखने लायक थे। लग रहा था कि वे भजनलाल शर्मा को सीएम बनाए जाने से खुश नहीं हैं। हालांकि उनके दिल की वो ही जानें, क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कोई नाराजगी जाहिर नहीं की।
15 दिसंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा के शपथ ग्रहण समारोह में भी हर किसी की नजर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की एंट्री पर थीं। राजे ने समारोह में शिकरत कीं और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच वाली सीट पर बैठीं।
वसुंधरा राजे सिंधिया ने सीएम भजनलाल शर्मा शपथ ग्रहण समारोह में जनता का अभिवादन भी किया। उल्लेखनीय है कि मंच पर गजेंद्र सिंह शेखावत के एक तरफ वसुंधरा राजे सिंधिया तो दूसरी बगल में अशोक गहलोत बैठे थे। वसुंधरा व गहलोत ने अपनी-अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही एक-दूसरे हाथ भी मिलाया।
राजस्थान में साल 1998 के बाद यह पहला मौका है जब वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत के रूप में दो पूर्व सीएम एक साथ मंच पर मौजूद हो और कोई तीसरा नेता मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहा हो। भजनलाल शर्मा से पहले तीन बार अशोक गहलोत व दो बार वसुंधरा राजे ने सीएम पद की शपथ ली है।












Click it and Unblock the Notifications