Lok Sabha Election: सूर्य नगरी जोधपुर में आज जमकर बरसे सीएम भजनलाल...गजेंद्र ने भी भरी हुंकार
Lok Sabha Election Nomination: राजस्थान में लोकसभा चुनावों की सबसे बड़ी हॉट सीट सूर्य नगरी जोधपुर में आज भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुभ मुहुर्त में अपना नामांकन मुख्यमंत्री भजनलाल की मौजूदगी में दाखिल कर दिया।
नामांकन दाखिल करने के बाद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और कहा कि इस बार राजस्थान में हैट्रिक लगेगी । 25 सीटें भाजपा ऐतिहासिक मतों से जीतेगी।

वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आज गजेंद्र सिंह शेखावत ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन रैली को ऐतिहासिक बनाने पर जोधपुरवासियों को धन्यवाद दिया और कहा कि इतनी तादाद में जुट कर रैली को ऐतिहासिक बनाया है।
गजेंद्र सिंह 2014 में जिते थे,उससे 19 में जीते उससे ज्यादा 24 में जीते मै दावा कर सकती हूं कि 2024 में ऐतिहासिक वोटों से जिंतेंगे। राजस्थान की जनता ने हमेशा भाजपा पर विश्वास जताया है। 2014,19 और 23 में भी अपनी सरकार बनाई है। िस बार 25 की 25 सीटें तो जितेंगे ही लेकिन इस बार मार्जन ऐतिहासिक होगा।
नरेंद्र मोदी में जनता का विश्वास है। क्योंकि नरेंद्र मोदी जो कहते है वो करते है। इस बार राजस्थान में 25 की 25 सीटें जितेंगे साथ ही देश में अबकी बार 400 पार जित हासिल करेंगे।
कांग्रेस को लेकर भजनलाल शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति आप देख रहे है। उनकी नियत और नीति दोनों में ही बड़ी फर्क है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते है वो करते है।
जोधपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कहा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को प्रत्याशी भी नहीं मिल रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार को आचार संहिता से पहले करीब 90 दिन काम करने का मौका मिला और इसमें 45 प्रतिशत वादे पूरे किए हैं।
नामांकन सभा में मुख्यमंत्री के निशाने पर कांग्रेस रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार के साथ चलाती थी। कांग्रेस ने 70 साल तक गरीबी के नाम पर वोट मांगा, लेकिन गरीबों के लिए कभी कुछ नहीं किया।
कांग्रेस ने अपनी नीतियों से गांव और शहरों के बीच खाई पैदा कर दी। कांग्रेस के राज में आम आदमी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़क के लिए तरस गया था। देश में गांव का तब-तब विकास हुआ जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज भाजपा लोकसभा प्रत्याक्षी गजेन्द्रसिंह शेखावत के नामांकन जनसभा में पहुचे शेखावत ने साफा पहनाकर स्वागत किया।
सीएम भजनलाल ने कहा कहा कि 2014 से पहले भारत की स्थिति कैसी थी, यह किसी से छुपी नहीं है। तब देश में हर जगह बम ब्लास्ट और भ्रष्टाचार के समाचार ही सुनने को मिलते थे, लेकिन जब से देश में मोदी सरकार बनी है विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो इस बार चुनाव में लड़ने के लिए प्रत्याशी भी नहीं मिल रहे हैं, जिनको टिकट दिया है वह वापस लौटा रहे हैं। उन्होंने इस बार राजस्थान की सभी सीटों को भाजपा के खाते में डालने और सभी प्रत्याशियों को 5 लाख से ज्यादा मतों से जीताने की अपील की।
जनसभा में सीएम के निशाने पर नकल माफिया भी रहा। उन्होंने कहा कि यही एसओजी पहले भी थी, लेकिन किसी ने भी नकल माफिया को पकड़ने का काम नहीं किया, लेकिन जब हमने एसआईटी का गठन किया कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कांग्रेस ने युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है।
जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजेंद्रसिंह शेखावत ने भी जोधपुर की जनता से लोकसभा चुनावों में बढ़चढ़ कर भाजपा को वोट देने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications