Rajasthan Budget 2024: बजट को लेकर बोले सीएम भजन लाल शर्मा, कहा-'हमने जो वादे किए, उन्हें पूरा कर रहे'
Rajasthan Budget 2024: राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में राजस्थान बजट 2024 पेश किया। बजट में प्रदेश को कई सौगात दी गई है। बजट में हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है।
बजट के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि बजट में युवाओं के लिए हमने जो वायदे किए थे। उनको पूरा करने का प्रयास किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए बजट में विकसित राजस्थान की आधारशिला रखी गई है। हमारी सरकार 2036 ओलंपिक के लिए काम करेगी। ताकि हमारे गांव के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे आने का मौका मिल सके।

प्रेस वार्ता के दौरान सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि युवाओं के लिए जो हमने वादा किया था। हमने कहा था कि हम चार लाख सरकारी नौकरियां देंगे। इसे हमने बजट में रखा है। एक साल में एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का काम हमारी सरकार करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को लेकर विकसित राजस्थान की आधारशिला हमने इस बजट में रखी है। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जाएगा। संभाग स्तर पर खेल महाविद्यालय खोले जाएंगे। हर जिले में एक खेल के लिए काम किया जाएगा। जिससे युवाओं का टैलेंट निकलकर सामने आए।
सीएम शर्मा ने कहा कि 2036 के ओलंपिक के लिए हमारी सरकार काम करेगी। हम युवाओं को ऐसे संसाधन उपलब्ध कराएंगे। जिससे गांवों में बैठी प्रतिभा निखर कर आगे आ सके।
#WATCH | Jaipur: Rajasthan CM Bhajanlal Sharma says, " ...We had promised that 4 lakh govt jobs will be provided to youths and we have included that in our state budget...in one year, we will give govt jobs to one lakh youths...we will open colleges for sports...our govt will… pic.twitter.com/7MLGFsX2wG
— ANI (@ANI) July 10, 2024












Click it and Unblock the Notifications