RS Election 2022: पहले सीएम गहलोत ने खुद डाला वोट फिर बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों को कराया मतदान
जयपुर, 10 जून। आज राजस्थान की 4 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है, कांग्रेस को पूरा भरोसा है कि उसके तीन उम्मीदवार विजयी होंगे। इस वक्त सीएम अशोक गहलोत खुद ही पार्टी के एजेंट बने हुए हैं और किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। उन्होंने खुद ही आज सबसे पहले मतदान किया और फिर अपने बाद बसपा से कांग्रेस में आए 6 विधायकों का भी मतदान करा दिया। फिलहाल शाम तक पता चल जाएगा कि गहलोत अपनी फील्डिंग में कितना कामयाब हुए हैं।

आपको बता दें कि गहलोत लगातार दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीतेंगे क्योंकि बीजेपी विधायकों बहकाने में सफल नहीं हो पाई है। उन्होंने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है और इसलिए उन्होंने वोटिंग तक अपने विधायकों को होटल में सुरक्षित रखा था। सीएम गहलोत ने दावा किया है कि कांग्रेस के सारे विधायक एकजुट हैं। राजस्थान राज्यसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों की जीत तय है।
रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी चुानवी मैदान में
मालूम हो कि कांग्रेस की ओर से रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी चुानवी मैदान में है। वहीं भाजपा ने घनश्याम तिवाड़ी को राज्यसभा चुनाव में उतारा है तो वहीं निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सुभाष चंद्रा मैदान में हैं।
इन राज्यों के 41 उम्मीदवार निर्वाचित हो चुके हैं ....
- उत्तर प्रदेश,
- उत्तराखंड.
- तमिलनाडु,
- बिहार,
- आंध्र प्रदेश,
- मध्य प्रदेश,
- ओडिशा,
- छत्तीसगढ़,
- पंजाब,
- तेलंगाना,
- झारखंड












Click it and Unblock the Notifications