हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप, CM अशोक गहलोत बोले- 'MLA Ramila Khadia की कार में रखे थे रुपए, उन्होंने लिए नहीं'
साल 2020 में सचिन पायलट ने अपने समर्थक विधायकों के मानेसर में डेरा डाला था। तब सीएम अशोक गहलोत भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाते रहे हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से हॉर्स ट्रेडिंग का मामला उठाया है। हॉर्स ट्रेडिंग माने विधायकों की खरीद फरोख्त कर सरकार गिराने की कोशिशें।
बांसवाड़ा में सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की बगावत के चलते सामने आए कांग्रेस सियासी संकट 2020 का जिक्र किया और कहा कि उस समय विधायक रमीला खड़िया के पास पैसे लेकर आए।

सीएम ने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग करने वालों ने पैसे उनकी कार की डिक्की में रख भी दिए थे, मगर विधायक खड़िया ने उन पैसों को हाथ तक नहीं लगाया। पैसे लेकर आने वालों से कहा कि आप यहां से चले जाइए।
सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान सियासी संकट 2020 में विधायक रमीला खड़िया ने उनकी सरकार बचाने में बड़ी भूमिका निभाई। उनके इस कदम को कभी भूला नहीं जा सकता।
बांसवाड़ा जिले के मगरदा में 2500 करोड़ रुपए की अपर हाई लेवल कैनाल परियोजना के शिलान्यास के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने विधायक रमीला खड़िया की जमकर तारीफ की।

सीएम अशोक गहलोत ने तो यहां तक कहा कि अगर उस वक्त रमीला खड़िया नहीं होती तो मैं मुख्यमंत्री नहीं रहता। मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में सरकार चली गई, मगर राजस्थान में रमीला ने सरकार बचाई। रमीला ने एक रुपया भी लेना स्वीकार नहीं किया। इन्होंने बहुत हिम्मत का काम किया। ये सरकार से जो भी मांगेंगी, इन्हें कभी मना नहीं किया जा सकता।
बांसवाड़ा दौरे पर सीएम अशोक गहलोत ने छोटी सरवा को पंचायत समिति बनाने की घोषणा की। सुबह त्रिपुरा सुंदरी में सीएम अशोक गहलोत ने जन सुनवाई भी की।
रतलाम-बांसवाड़ा रेल प्रोजेक्ट अटकने पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि यह उनका ड्रिम प्रोजेक्ट है। यूपीए सरकार ने रतलाम-बांसवाड़ा रेल प्रोजेक्ट शुरू किया था, मगर यूपीए सरकार चली। उसके बाद वाी सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। मौजूदा केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाया।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications