Churu Love Story: दीक्षा को क्यों पसंद नहीं था वो दूल्हा, जो घर वालों ने चुना, याकूब अली के साथ VIDEO Viral
Churu Love Story: राजस्थान के चूरू जिले के सालासर पुलिस थाना इलाके के गांव हरासर की दीक्षा पंवार ने वो रिश्ता ठुकरा दिया, जो घर वालों ने चुना। उसकी बजाय दीक्षा ने प्रेमी का हाथ थामा और घर से भागकर दोनो ने शादी कर ली। चर्चा की वजह ये है कि प्रेमिका दीक्षा हिंदू व प्रेमी याकूब अली मुस्लिम परिवार से है।
चूरू की इस प्रेम कहानी को लव जिहाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इसकी वजह अमृत राजस्थानी के नाम से भी पहचान है और वह तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है। हालांकि चूरू एसपी जय भगवान यादव लव जिहाद से इनकार करते हैं।

दीक्षा बोलीं-घरवालों ने जो लड़का देखा वो करता है नशा
चूरू की दीक्षा पंवार व याकूब अली ने घर से भागकर शादी करने के करीब डेढ़ माह बाद अब चूरू पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर सुरक्षा मांगी है। न्यूज 18 की खबर के अनुसार दीक्षा ने कहा कि उसके घर वालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ जो लड़का उसके लिए देखा वह नशा करता है। इसलिए उसे वो रिश्ता मंजूर नहीं था।

दीक्षा-याकूब के बीच डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग
दीक्षा ने बताया कि वह चूरू जिले के गांव हरासर की रहने वाली है। हरासर के ही याकूब अली को वह बचपन से जानती है। दोनों के बीच बीते डेढ़ साल से रिलेशन था। एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। 18-18 घंटे तक बात किया करते थे। अब वह पूरी जिंदगी याकूब के साथ ही बिताना चाहती है।
दीक्षा ने मीडिया को बताया कि घर वाले दूसरी जगह शादी करना चाह रहे थे तो 30 दिसंबर 2024 को अपने घर से भागकर चूरू जिले के रतनगढ़ आ गई और फोन करके याकूब को बुलाया। रतनगढ़ से जयपुर पहुंचे और जयपुर से फ्लाइट का टिकट बुक करके मुम्बई पहुंचे। मुम्बई में दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दस्तावेज बनवाए। इसके बाद लंबे समय तक ट्रेनों में सफर करते रहे। अब चूरू लौटे हैं।
यह भी पढ़ें- Love jihad Churu: याकूब व दीक्षा की प्रेम कहानी फिर चर्चा में क्यों? नया मोड़ आया तो क्या बोले चूरू एसपी?
इससे पहले दीक्षा पंवार ने प्रेमी याकूब अली के साथ वीडियो शेयर कर अपनी पूरी लव स्टोरी बताई और कहा कि अब वह याकूब के बिना नहीं रह सकती। याकूब और उसके परिवार को कोई भी नुकसान पहुंचाया गया तो उसकी सारी जिम्मेदारी मेरे परिवार की होगी। दीक्षा ने लव जिहाद जैसे आरोपों को यह कहकर खारिज कर दिया कि वह अपनी मर्जी से याकूब के साथ रह रही है। पूरी तरह से सुरक्षित है।












Click it and Unblock the Notifications