Love Story: पिकअप चालक प्रेमी के लिए युवती ने ठुकराए सरकारी नौकरी वाले दूल्‍हे, बोली-8 साल से करती हूं प्‍यार

चूरू के दूधवाखारा पुलिस थाना इलाके के गांव सिरसला की रहने वाली युवती पार्वती शर्मा ने तारानगर के योगेंद्र से लव मैरिज की है।

देश में एसडीएम ज्‍योति मौर्य की बेवफाई व पाकिस्‍तान की सीमा हैदर के अजब प्रेम की गजब कहानी के बीच राजस्‍थान की पार्वती की लव स्‍टोरी सुर्खियों में है।

वजह ये है कि पार्वती शर्मा ने अपने आठ साल पुराने प्‍यार को पानी के लिए सरकारी नौकरी वाले कई रिश्‍ते ठुकरा दिए और फिर प्रेमी के साथ घर से भागकर लव मैरिज कर ली। अब पति के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Churu Girl Parvati Sharma Love Marriage

मीडिया से बातचीत में पार्वती शर्मा वह चूर जिले के गांव सिरसला की रहने वाली है। तारानगर निवासी योगेंद्र से पिछले आठ साल से प्‍यार करती है। दोनों शादी करने चाहते थे। परिजनों को बताया कि उन्‍होंने शादी से इनकार कर दिया।

परिजनों ने पार्वती के लिए रिश्‍ते ढूंढ़ने शुरू कर दिए थे। उसके लिए सरकारी शिक्षक, जलदाय विभाग के कर्मचारी और फौजी का भी रिश्‍ता आया। उसने अपने प्रेमी योगेन्द्र से शादी करने के लिए सारे रिश्‍ते ठुकरा दिए।

7 जुलाई पार्वती व योगेंद्र घर से भाग गए। दोनों योगेंद्र की बहन के घर चले गए। फिर तारानगर के एक मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर प्रेम विवाह कर लिया। अब उनको परिजनों से जान को खतरा है। पुलिस सुरक्षा मांगी है।

पार्वती कहती हैं कि योगेन्द्र पिकअप चालक है। दोनों आठ साल से एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्‍बत करते हैं। योगेन्‍द्र के लिए उसने सरकारी नौकरी वाले कई रिश्‍तों को मना कर दिया और आखिर अपना प्‍यार हासिल कर ही लिया। चूरू पुलिस ने इस प्रेमी जोड़े को सुरक्षा मुहैया करवाने का आश्‍वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+