Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से क्यों उत्साहित हो गए विवादित अफसर ? अफसर लॉब कर रही तारीफ

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के अधिकारियों के खिलाफ लम्बित चल रहे मामले को लेकर बड़ी पहल करते हुए राहत की सौगात दी है। 28 चर्चित मामलों का निस्तारण कर अधिकारियों को राहत दी है।

राजस्थान में राज्य सेवा के अधिकारियों के खिलाफ़ लम्बित चल रहे 28 मामलों का निस्तारण कर दिया है। मुख्यमन्त्री भजनलाल शर्मा की पहल पर हुए इस निस्तारण में सरकार ने कुछ सख्त कदम उठाते हुए अनुशासन का मैसेज भी दिया है।

chief-minister-bhajan-lal-sharma-disposed-of-28-cases-pending-against-officials-a-big-relief

इसमें सबसे चर्चित मामला एक अधिकारी की पूरी पेन्शन रोकने का मामला भी है । सरकारी दफ्तर में महिला उत्पीड़न के मामले में सीएम ने गम्भीरता दिखाते हुए कर्मचारी की सौ फ़ीसदी पेन्शन रोकने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही अनाधिकृत रूप से छुट्टी पर चल रहे दो अधिकारियों को सरकारी सेवा से बर्खास्त भी किया गया है।

सुशासन में राज्य कर्मियों की अहम भूमिका को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध लंबित अनुशासनात्मक कार्यवाही के 28 मामलों का निस्तारण प्राथमिकता से किया है।

कुल निस्तारित मामलों में से 17 मामले रिटायर अधिकारियों के विरुद्ध लंबित थे। इसमें भी तीन मामले तो ऐसे थे जो तकरीबन पिछले 15 साल से भी ज्यादा समय से लम्बित थे।

मुख्यमंत्री ने कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न के एक प्रकरण में आरोपित अधिकारी की शत प्रतिशत पेंशन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएम ने लंबे समय से स्वेच्छा से अनाधिकृत रूप से गैर हाज़िर चल रहे दो अधिकारियों को राज्य सेवा से बर्खास्त करने के आदेश दिए। इसके अतिरिक्त जांच और अपील के दो मामलों में आरोपित अधिकारियों को आरोपों से बरी भी किया गया है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्मिक विभाग के स्तर पर अनुशासनात्मक कार्यवाही और अभियोजन स्वीकृति के मामलों के परीक्षण में रफ्तार लाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा ने ऐसे मामलों की 30 जून 2024 तक की विभागवार स्थिति से जुलाई के पहले सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने न्यायिक आदेशों से प्रभावित मामलों में भी प्रभावी पैरवी किए जाने के निर्देश दिए है। जिससे ऐसे मामलों का निस्तारण भी जल्द किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+