हत्या: कोचिंग जा रही 2 बहनों के चाकू घोंपे, फिर दूसरी दो बहनों को मारने घर पहुंचा युवक

बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले के तालेड़ा कस्बे में शनिवार को चौंका देने वाली वारदात हुई है। एक सिरसिरे युवक ने कोचिंग जा रही दो बहनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया, जिसमें एक युवती की मौत हो गई। आरोपी युवक यहीं पर नहीं रुका बल्कि इन पर चाकू से वार करने के बाद इनके घर पहुंच गया और वहां मौजूद दो अन्य बहनों पर भी चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को बूंदी जिले के तालेड़ा कस्बे की दो बहन पूजा गोस्वामी (24) और प्रियंका (22) रेलवे स्टेशन रोड स्थित कोचिंग जा रही थी। रास्ते में उन्हें तालेड़ा का महेश तेली (24) मिला।

Bundi Man attacked on two sisters with knife one died

घायल प्रियंका कोटा रैफर

पहले तो वह दोनों से किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगा और फिर अचानक पूजा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पूजा की मौके पर ही मौत हो गई और पूजा को बचाने के प्रयास में प्रियंका के भी चाकू लगे। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद कोटा के सरकारी अस्पताल में रैफर किया गया है।

लोग पूरा माजरा समझ पाते इससे पहले ही आरोपी युवक इन युवतियों के घर पहुंच गया। उस दौरान माता-पिता खेत में गए हुए थे। घर पर पूजा की दूसरी बहन रेणू और रेखा मौजूद थीं। आरोपी युवक ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। उसने पहले रेखा पर चाकू से वार किया और बीच बचाव कर रही रेणू के भी चाकू मारना चाहा, मगर वह बचकर वहां से भाग गई। इसके बाद आरोपी युवक भी चला गया।

16 मार्च को मार दिया था थप्पड़

मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक महेश चारों बहनों से छेड़छाड़ करता था। 16 मार्च को उसने कोचिंग क्लास में पूजा के किसी बात को लेकर थप्पड़ मार दिया था। पूजा के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत की बात कही। तब महेश व पूजा के परिवार में राजीनामा हो गया था और महेश ने भविष्य में दुबारा इस तरह की वारदात नहीं करने को कहा था, मगर शनिवार को उसने खौफनाक वारदात को अंजाम देकर पूजा की जान ही ले ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+