4 आंख, दो मुंह व चार सींग वाले पाडे को देखने उमड़ रहे लोग, देखें सोशल मीडिया पर वायरल तस्‍वीरें

करौली, 1 अगस्‍त। राजस्‍थान में इन दिनों भैंस का बच्चा (पाडा) चर्चा का विषय बना हुआ है। रोजाना करीब 50 लोग इसे देखने पशुपालक के घर पहुंच रहे हैं। वजह ये है कि इसे पाडे के दो मुंह, चार आंख और चार सींग हैं। इस विचित्र पाडे की तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं।

 भैंस ने छह दिन पहले इस अनोखे पाडे को जन्‍म दिया

भैंस ने छह दिन पहले इस अनोखे पाडे को जन्‍म दिया

दरअसल, राजस्‍थान में करौली कोतवाली पुलिस थाना इलाके के धनीराज सरपंच का पुरा गांव में रूप सिंह माली के घर भैंस ने छह दिन पहले इस अनोखे पाडे को जन्‍म दिया है। पाडा अभी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है। वह अभी अपनी मां भैंस का दूध नहीं पी पा रहा है। इसे ऊपर से दूध पिलाया जा रहा है।

 घर 50 से ज्‍यादा लोग पहुंच रहे

घर 50 से ज्‍यादा लोग पहुंच रहे

मीडिया से बातचीत में रूप सिंह माली ने बताया कि सालभर पहले भी उनकी भैंस ने एक पाडे को जन्‍म दिया, मगर उसकी दुर्घटना में मौत हो गई। वो सामान्‍य था, मगर इस बार चार आंख, चार सिंग और दो मुंह वाला पाडा जन्‍मा है, जिसे देखने रोजना उनके घर 50 से ज्‍यादा लोग पहुंच रहे हैं।

अनोखे पाडे का बाकी शरीर सामान्‍य

अनोखे पाडे का बाकी शरीर सामान्‍य

इस अनोखे पाडे का बाकी शरीर सामान्‍य है। बस मुंह दो हैं। ऐसे में यह संतुलन भी नहीं बना पा रहा है। इसे दूध भी खरीदकर पिलाना पड़ रहा है, क्‍योंकि पाडे के अस्वस्थ होने के कारण भैंस दूध नहीं दे रही है। रूप सिंह मजदूरी करके अपना परिवार चला रहे हैं, फ‍िर भी पाडे की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

 दो अंडाणु के एक साथ जुड़ने से भ्रूण का पूर्ण विकास नहीं हो पाया

दो अंडाणु के एक साथ जुड़ने से भ्रूण का पूर्ण विकास नहीं हो पाया

इस मामले में पशुओं के डॉक्‍टर मुंशीलाल कहते हैं कि भैंस के गर्भधारण के वक्‍त दो अंडाणु के एक साथ जुड़ने से भ्रूण का पूर्ण विकास नहीं हो पाया। यही वजह है कि दो सिर वाला विचित्र पाडा जन्‍मा है। इस तरह के पशुओं के जीवित रहने की संभावनाएं बहुत कम होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+