राजस्थान: कांग्रेस के भीतर चल रही उठापटक पर BSP का बड़ा ऐलान, बागी नेताओं को लेगी वापस

जयपुर, 27 सितंबर। राजस्थान में जिस तरह से कांग्रेस के भीतर सियासी उठापटक चल रही है उसे देखते हुए बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने सोमवार को प्रदेश में अपनी खोई जमीन को तलाशने की मुहिम शुरू कर दी है। प्रदेश में बसपा के जो विधायक और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर चले गए थे, उनके लिए मायावती ने दरवाजे खोल दिए हैं। बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद जोकि मायावती के भतीजे भी हैं, वह सोमवार को जयपुर पहुंच गए हैं और उन्होने पार्टी के नेताओं पदाधिकारियों से मुलाकात की है।

Recommended Video

    Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस में संकट के बीच BSP ने लिया बड़ा फैसला | वनइंडिया हिंदी *News
    mayawati

    जयपुर पहुंचने के बाद आकाश आनंद ने कहा कि बसपा पार्टी नहीं परिवार है, जब भी परिवार का कोई सदस्य गलती करता है तो उसे दिल से नहीं लिया जाता है। बागियों ने अपनी गलती मान ली है और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा से माफी मांग ली है। बसपा ने फैसला लिया है कि वह अपने सभी 12 कार्यकर्ताओं को वापस लेगी जिन्हें बाहर कर दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार जिन वरिष्ठ नेताओं ने 2018 के लोकसभा चुनाव के बाद बसपा का हाथ छोड़ दिया था, उन्होंने बसपा में वापसी के संकेत दिए हैं।

    आकाश आनंद ने कई ट्वीट किए और राजस्थान में पार्टी को फिर से मजबतू करने की बात कही। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, बीएसपी एक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है और कभी परिवार के सदस्यों से गलती हो जाए तो उसे दिल से नहीं लगाया जाता। अपनी गलती स्वीकार करने और आदरणीय मायावती जी से माफी मांगने के बाद निष्काषित हुए सभी 12 कार्यकर्ताओं को पार्टी में वापस लेने का निर्णय लिया गया है। आज बीएसपी राजस्थान प्रदेश की बैठक में यह तय किया गया कि आने वाले 2023 में हर हाल में राजस्थान में बीएसपी को बैलेंस ऑफ पावर बनाकर सरकार बनानी है।सभी जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्षों से मिले आश्वासन ने उम्मीद जगी है कि इस बार राजस्थान से अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

    आकाश ने कहा राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव हमारे समाज के लिए सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि 'मान, सम्मान और स्वाभिमान' की लड़ाई हैं। आज जयपुर में हूं। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक है, आज कुछ बड़े और निर्णायक फैसले होने वाले हैं। जल्द ही आप सबके साथ साझा करूंगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+