Rajasthan: दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो चाचा की मौत, दूल्हन विदा हुई तो दादी की चली गई जान
राजस्थान के बूंदी जिले के लाखेरी में हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शादी में एन वक्त पर दुल्हन के चाचा व दादी की मौत से खुशियों के बीच मातम पसर गया।
दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तब दुल्हन के चाचा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। फिर जैसे-तैसे गम के माहौल में शादी सम्पन्न हुई और दुल्हन की विदाई होते ही उसकी दादी ने प्राण त्याग दिए।

जानकारी के अनुसार बूंदी जिले के लाखेरी में राधिका शादी थी। शाम को बारात शंकरपुर से आई थी। बारात आने तक सब कुछ ठीक था। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचने ही वाला था कि दुल्हन के चाचा गोबरी लाल को हार्ट अटैक की शिकायत हो गई।
परिजन तुरंत गोबरी लाल को अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। दुल्हन के चाचा की मौत से माहौल गमगीन हो गया। पहले गोबरी लाल का अंतिम संस्कार किया गया। फिर राधिका के फेरे हुए। अलसुबह जब दुल्हन की विदाई हुई तो थोड़ी देर बाद दुल्हन की दादी ने प्राण त्याग दिए।
दुल्हन की दादी मंगली बाई की उम्र 90 साल थी। दुल्हन के परिवार में शादी समारोह के मौके पर मां-बेटे की मौत ने हर किसी का दिल झकझोर दिया। पूरे लाखेरी में इस हादसे की चर्चा होती रही। दुल्हन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
दुल्हन के चाचा की मौत की वजह शादी बिना किसी ढोल नगाड़े के सादे समारोह की तरह की गई। गमगीन माहौल में ही दूल्हे ने तोरण मार दुल्हन राधिका संग सात फेरे लिए गए और पाणिग्रहण संस्कार हुआ। दूल्हा-दुल्हन और कुछ बाराती शादी के इस कार्यक्रम को संपन्न कर वापस लौट गए। अपने के बेटे की मौत का गम उसकी दादी मंगनी बाई नहीं सह पाई। पोती की विदाई के बाद प्राण त्याग दिए।












Click it and Unblock the Notifications