Dulhan Gutkha VIDEO: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड वाली शादी में 7 फेरों के बाद गुटखा खाती नजर आई दुल्‍हन

दुल्‍हन गुटखा खाते का वायरल वीडियो राजस्‍थान के बारां जिले में 26 मई को सामूहिक विवाह सम्‍मेलन का बताया जा रहा है। इसमें 2 हजार 222 जोड़ों की शादी हुई।

Bride gutkha viral video

Bride gutkha viral video: राजस्‍थान के बारां जिले में 2 हजार 222 जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंधे हैं। यहां 26 मई 2023 को सामूहिक विवाह सम्‍मेलन हुआ था। इसके बारे में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस आयोजन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। एक वीडियो को भी सोशल मीडिया पर बारां सामूहिक विवाह सम्‍मेलन से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। (वीडियो नीचे)

Recommended Video

      Hamirpur: पति और प्रेमी को साथ रखने की जिद पर अड़ी दुल्हन, जमकर मचाया हंगामा, Video | वनइंडिया हिंदी

      वायरल वीडियो में सात फेरों के बाद विदाई के दौरान दुल्‍हन ने जो किया वो देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही। दरअसल, सामूहिक विवाह सम्‍मेलन में शादी सम्‍पन्‍न होने पर दूल्‍हा-दुल्‍हन अपने घर के लिए विदा हो रहे थे। तब दूल्‍हा मोबाइल फोन पर किसी से बात करने में व्‍यस्‍त था। इसी दौरान दुल्‍हन ने गुटखा निकाला और पति के पास खड़े खड़े ही खा लेती है। इस पूरे वाक्‍या को किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

      बता दें कि इस बारां में सामूहिक विवाह सम्‍मेलन का आयोजन श्री महावीर गोशाला कल्‍याण संस्‍थान की ओर से किया गया था। विवाह सम्‍मेलन के लिए 2000 बीघा में टैंट लगाया गया। वर और वधू पक्ष के लोगें के लिए 4400 टैंट लगे थे। 2200 जोड़ों के अलावा इस आयोजन में पांच लाख लोगों ने शिकरत की।

      मीडिया से बातचीत में संस्‍थान अध्‍यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि राजस्‍थान के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया की प्रेरणा से सामूहिक विवाह सम्‍मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें विशाल पांडाल लगाया गया। 17 रसोईघरों में बड़ी संख्‍या में हलवाइयों ने भोजन तैयार किया। संस्‍थान के सात हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने सभी व्‍यवस्‍थाएं संभालीं।

      बारां सामूहिक सम्‍मेलन में राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत, विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सीपी जोशी, मंत्री प्रमोद जैन भाया समेत कई विधायक, साधु संत और समाज सेवी भी नव दम्‍पती को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। संस्‍थान ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम ने रिकॉर्ड संबंधी सभी औपरचारिकताएं पूरी की। आयोजक संस्था को वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र सौंपा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+