नागौर के मकराना में चोरी के शक में लड़के को उलटा लटकाकर बेरहमी से पीटा

नागौर, 12 जुलाई। राजस्थान के नागौर जिले के गच्छीपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के इटावा लाखा गांव में चोरी के शक में एक बच्चे को रस्सी से बांधकर उलटा लटका दिया। इसके बाद उसकी बेदर्दी से पिटाई करने का मामला सामने आया है।

Boy brutally beaten up on suspicion of theft in Nagaurs Makrana video goes viral

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद गच्छीपुरा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपी मनोहरी देवी व उसके पति कैलाश चौकीदार को पुलिस हिरासत में लिया है। घटना में सहयोग करने के अन्य आरोपी जीतू हरिजन व कैलाश हरिजन की तलाश जारी है। पुलिस ने घायल लड़के व उनके परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली है।

जानकारी के अनुसार इटावा लाखा गांव में एक महिला के घर से गहने और नकदी चोरी हो गए थे। इसी चोरी का शक गांव के ही नाबालिग लड़के सहित उसके कुछ साथियों पर जताया जा रहा था। तर्क था कि चोरी से पहले लड़के को घर के आस-पास देखा गया था।

रविवार को महिला और उसके परिजनों ने चोरी के शक में नाबालिग लड़के को पकड़ा और घर में लाकर उसके पैरों को रस्सी से बांधकर उलटा दिया। उसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। आरोप यह भी है कि पिटाई के बाद भी नाबालिग को घंटो तरह-तरह की यातनाएं दी गई थी। नाबालिग के साथ अमानवीयता और मारपीट की घटना 2 दिन पुरानी बताई जा रही है।

पिटाई के बाद नाबालिग चुपचाप अपने घर चला गया था। अब उसकी पिटाई के फोटो और वीडियो सोमवार सुबह वायरल हो रहे हैं। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आई। बताया जा रहा है कि घटना पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए शनिवार को गांवाई मीटिंग बुलाई थी, जिसमें आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए ग्रामीणों से माफी मांगी थी।

इस दौरान पंचायती में 51 हजार रुपए का आर्थिक दंड राशि गोसेवा में देने के लिए पाबंद किया गया, लेकिन दूसरे दिन आरोपियों ने ग्रामीणों के फैसले को नकारते हुए उक्त राशि अदा नहीं की। वहीं, दूसरी ओर घटना का वीडियो वायरल हो गया। नागौर पुलिस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+