Rajasthan: जयपुर में भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में कौन-कौन हुआ शामिल, क्या बीजेपी का मास्टर प्लान ?

Rajasthan Nesws: राजधानी जयपुर में आज भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। 1 सितंबर से शुरू होने वाले बीजेपी के सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर राजस्थान में भी पार्टी ने कार्यशालाएं शुरू कर दी है।

भाजपा की आज प्रदेश स्तरीय कार्यशाला जयपुर में आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल, सह प्रभारी विजया रहाटकर, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

राजस्थान में भाजपा के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार राधा मोहन अग्रवाल पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान अग्रवाल कार्यशाला छोड़कर जाने वाले नेताओं पर खासे नाराज नजर आए।

bjps-state-level-workshop-held-in-capital-jaipur-cm-state-president-in-charge-and-leaders-attend

प्रदेश प्रभारी अग्रवाल ने पार्टी के नेताओं को दो टूक शब्दों में कड़ी नसीहत देते हुए कहा कि संगठन सर्वोपरी होना चाहिए, जो नेता और पदाधिकारी बुलाने के बावजूद नहीं आने और कार्यशाला में आने के बाद बीच मे चले जाने वालों की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को तैयार करने के निर्देश दिए है।

दरअसल भाजपा के प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल सदस्यता अभियान की कार्यशाला को जब संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का नाम लेते हुए कहा कि वह कहां है ? अभी कुछ देर पहले तो यही थे, लेकिन अब दिखाई नहीं दे रहे हैं ?

इसके बाद अग्रवाल की भाषा में थोड़ी तल्खी दिखाई दी और उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को इशारा करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति संगठन से ऊपर नहीं है, संगठन सर्वोपरि होता है।

उन नेताओं, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की लिस्ट तैयार की जाए जिन्हें इस कार्यशाला में बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए, उनकी अनुपस्थिति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए।

राधा मोहन दास अग्रवाल ने अपने भाषण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शासनकाल के दौरान किए गए कामकाज और योजनाओं का जिक्र करते हुए जमकर तारीफ की।

प्रदेश सदस्यता अभियान के संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई । इसके बाद अलग-अलग फेज में जिला और तहसील स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें 1 सितंबर से शुरू होने वाले भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बताया जाएगा।

चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा की सदस्यता लेने के तीन अलग-अलग तरीके है। जिस व्यक्ति को जैसी सहुलियत हो उस तरह वो सदस्यता ले सकता है।

पहली सदस्यता अभियान के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर जारी किया गया है वो 8800002024 है। इस पर मिस कॉल करके बन सकते है। दूसरा भाजपा की वेबसाइट और तीसरा QR कोड से सदस्यता ले सकेंगे। इन तीनों प्रकार से नई सदस्यता होगी।

चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। हर बूथ पर 200 सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए टीम घर-घर जाकर जागरूक करेगी और सदस्य बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+