Kirodi Meena News: राजस्थान के दौसा में मंत्री किरोड़ी लाल मीना को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, जानिए आप भी
Kirodi Lal Meena News: राजस्थान की सियासत में अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाले भजनलाल सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना को अब संगठन की ओर से नई जिम्मेदारी दी गई है।
राजस्थान में लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद अब 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की सरगर्मियां तेज हो चुकी है। भाजपा जहां पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का दावा ठोक रही है। वहीं इन सीटों पर भाजपा ने दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई है।
इन जिम्मेदारियों की सबसे ज्यादा चर्चाएं भी इसलिए हो रही है कि जो राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने पहले अपने इस्तीफे की घोषणा की उसके बाद पवित्र रामायण की चौपाई को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखकर यह स्पष्ट किया कि वो अपने वचन और वादे के पक्के है।

लेकिन जब अलग-अलग कार्यक्रमों में मंत्री किरोड़ी लाल मीना से उनके इस्तीफें को लेकर सवाल पूछने पर चुप्पी साथी उसके बाद फिर टोंक जिले में पहले सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने कांग्रेसी सांसद हरीशंचद्र मीना को जिताने पर जनता से सवाल पूछते नया बयान देकर कहा कि "आपके पास उनका नम्बर या ठिकाना भी पता होतो मैं राजनीति छोड़ दूंगा"।
इस बयान के बाद भी किरोड़ी लाल मीना सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए। कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने उनका मोबाइल नम्बर और ठिकाने तक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जवाब दिया।
लेकिन अब भाजपा पार्टी की ओर से विधानसभा उपचुनावों में दौसा जिले की फिर से जिम्मेदारी देने के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है कि इतना तो साफ हो गया है कि किरोड़ी लाल मीना के ना तो मंत्री पद को लेकर कोई खतरा है ना ही उनके इस्तीफा देने की पूरी तैयारी है।
राजस्थान की पांच विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर भाजपा ने प्रभारी नियुक्त कर दिए गए है। उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से लेकर मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को अहम जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @cpjoshiBJP के निर्देशानुसार विधानसभा उपचुनाव के लिए विधानसभा प्रभारियों की निम्नवत घोषणा की जाती है। pic.twitter.com/kl70SVBc8a
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) July 1, 2024
भाजपा राजस्थान में विधानसभा के उप-चुनावों की तैयारियों में जुटी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने 30 जून रविवार को मंथन बैठक बुलाई। BJP दफ़्तर में स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग मंथन हुआ। 1 जुलाई को भाजपा ने उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए।
झुंझुनू सीट के प्रभारी
मंत्री अविनाश गहलोत
सुमित गोदारा
प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी
विधायक गोवर्धन वर्मा
खींवसर सीट के प्रभारी
मंत्री कन्हैयालाल चौधरी
सुरेश रावत
प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया
प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी
विधायक बाबू सिंह राठौड़
दौसा सीट की जिम्मेदारी
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा
मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा
पूर्व मंत्री डॉ अरूण चतुर्वेदी
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी
देवली-उनियारां सीट की कमान
मंत्री हीरालाल नागर,
पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़
प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल
प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भड़ाना
चौरासी सीट का प्रभार
मंत्री बाबूलाल खराड़ी
विधायक श्रीचन्द कृपलानी
प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा
प्रदेश मंत्री मिथलेश गौतम
महेश शर्मा












Click it and Unblock the Notifications